कभी खाई है बलिया की लौकी वाली बर्फी? काजू कतली इसके आगे फीकी, चखते ही हार बैठोगे दिल

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

कभी खाई है बलिया की लौकी वाली बर्फी? काजू कतली भी फीकी, चखते ही हार बैठोगे दिल

Last Updated:

Ballia ki barfi : एक ऐसी अनोखी मिठाई, जो स्वाद के मामले में हर किसी को चौंका रही है. इस मिठाई में साधारण सी दिखने वाली लौकी ने अपना रूप बदलकर लोगों को आकर्षित किया है. जिसे लोग अक्सर सब्जी समझकर नजरअंदाज करते हैं, वही अब मिठास की दुनिया में छा गई है. राज स्वीट्स के मालिक संजय मदनवाल लोकल 18 से बताते हैं कि इस बर्फी को बनाने की प्रक्रिया भी बहुत दिलचस्प है. कीमत की बात करें, तो 500 रुपये प्रति किलो और 20 रुपये प्रति पीस है.

लौकी की सब्जी तो आपने बेशक कई बार खाई और देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी लौकी के बर्फी का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो यकीन मानिए आप एक अनोखे अनुभव से दूर रह गए हैं. इस बर्फी का स्वाद इतना लाजवाब और अलग है कि एक बार खाने के बाद लोग दोबारा चखने के लिए बलिया की इस दुकान पर खींचे चले आते हैं.

यूपी के जनपद बलिया में मिलने वाली यह खास लौकी की बर्फी अब दूर-दूर तक मशहूर हो रही है. यहां के हलवाइयों ने इस साधारण सब्जी को ऐसा ट्विस्ट दिया है कि यह मिठाई प्रेमियों की पहली पसंद बनती जा रही है. स्वाद और सेहत का यह मेल लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है.

दुकान मालिक संजय कुमार मदनवाल के अनुसार, इस बर्फी को बनाने की प्रक्रिया भी बहुत दिलचस्प है. सबसे पहले ताजी और नरम लौकी को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस किया जाता है. इसके बाद इसे हल्की आंच पर उबाला जाता है, ताकि इसका कच्चापन पूरी तरह खत्म हो जाए. यहीं से इसकी खुशबू भी धीरे-धीरे निखरने लगती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद काजू को बारीक पीसकर पेस्ट तैयार किया जाता है, फिर उबली हुई लौकी, काजू का पेस्ट और दूध को एक साथ कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. लगातार चलाने से इनका स्वाद आपस में घुलता है और एक शानदार खुशबू आने लगती है.

इसके बाद, इसमें चीनी और गुड़ का संतुलित मिश्रण डाला जाता है, जो इस बर्फी को एकदम परफेक्ट मिठास प्रदान करता है. न ज्यादा मीठी और न ही फीकी, बस एकदम संतुलित स्वाद बन जाता हैं. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगता है, तब समझ लीजिए कि आपकी स्वादिष्ट लौकी की बर्फी तैयार है.

अगर इस लौकी की बर्फी के कीमत की बात करें, तो ₹500 प्रति किलो और ₹20 प्रति पीस के हिसाब से ग्राहकों को दिया जाता है. इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. यह मिठाई साबित करती है कि सही हुनर हो, तो साधारण चीज भी खास बन सकती है. यह सेहत के लिए भी अन्य मिठाइयों के तुलनात्मक कम नुकसानदायक हैं.

बलिया में लौकी की बर्फी का का जलवा बरकरार है, इतना कि जिले के हर कोने से लोग पहुंच रहे हैं. गोरखपुर, देवरिया, मऊ और हाटा से भी मिठाई प्रेमी इस बर्फी के स्वाद को चखने आ रहे हैं. यह बलिया रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर आर्य समाज रोड पर राज स्वीट्स सिकंदरपुर वाले की दूसरी ब्रांच में मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP