हारे थे 8 में से 6 मैच… फिर भी रियान पराग ही क्यों? संगकारा ने खोल दिया राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी का सबसे बड़ा राज

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

हारे थे 8 में से 6 मैच… फिर भी रियान पराग ही क्यों? संगकारा ने खोल दिया राज

Last Updated:

Kumar Sangakkara Statement on Riyan Parag Captaincy: रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान क्यों बनाया गया. इसको लेकर खूब हो हल्ला हो रहा है. टीम के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने बताया है आखिर क्यों पराग को अन्य खिलाड़ियों पर तरजीह दी गई.

हारे थे 8 में से 6 मैच... फिर भी रियान पराग ही क्यों? संगकारा ने खोल दिया राज Zoom

रियान पराग को क्यों दी गई राजस्थान की कप्तानी, संगकारा ने बताई वजह.

गुवाहाटी. राजस्थान रॉयल्स के कोच और क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच से पहले रियान पराग को कप्तान बनाने के फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि रियान की परिपक्वता और टीम के लिए साफ सोच ने उन्हें बाकी खिलाड़ियों से आगे रखा. राजस्थान ने असम के खिलाड़ी रियान पराग को कई अनुभवी खिलाड़ियों के मुकाबले कप्तान चुना है. इस फैसले पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि पिछले साल उनकी कप्तानी में टीम ने आठ में से सिर्फ दो मैच जीते थे.

संगकारा ने बताया कि कप्तान चुनने के लिए पांच उम्मीदवार थे, जिनमें संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा भी शामिल थे. हमने सख्त मानदंड रखे थे और सभी से विस्तार से बात की. सभी में कप्तानी की क्षमता थी, लेकिन रियान सबसे सही लगे. संगकारा ने कहा कि रियान ने बातचीत में काफी समझदारी दिखाई और मुश्किल सवालों के जवाब भी सोच-समझकर दिए. उनकी सोच, टीम के लिए विजन और सिर्फ कप्तान ही नहीं, बल्कि लीडर बनने की चाह ने उन्हें सबसे आगे रखा.

रियान पराग को क्यों दी गई राजस्थान की कप्तानी, संगकारा ने बताई वजह.

कुमार संगकारा ने कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ी रियान का पूरा साथ देंगे. उन्होंने कहा कि कप्तानी और नेतृत्व अलग चीजें हैं और दोनों आसान नहीं हैं. हमने उम्मीदवारों की आत्ममंथन, सोच, ईमानदारी और दूसरों को प्रभावित करने की योग्यता देखी. संगकारा ने माना कि रियान से गलतियां होंगी, लेकिन वह उनसे सीखेंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी कप्तान पूरी तरह सही नहीं होता, मैंने भी कई गलतियां की हैं. रियान को जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर और दासुन शनाका जैसे खिलाड़ियों का समर्थन मिलेगा, जिससे वह मुश्किल समय में सहारा ले सकेंगे.

इस सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने पूर्व कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को टीम में लिया. संगकारा इस फैसले से खुश हैं. उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा ट्रेड वही होता है जिसमें दोनों टीमें खुश भी हों और थोड़ा असंतुष्ट भी. हम संजू के जाने से दुखी हैं, वह हमारे लिए बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं, लेकिन यह बदलाव जरूरी था. हमें जडेजा जैसे दिग्गज और सैम कुरेन जैसे खिलाड़ी मिले, जिससे टीम का संतुलन बेहतर हुआ. हालांकि कुरेन चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP