गया में मशरूम से बना ठेकुआ-निमकी हिट, महिला उद्यमी की पहल से बढ़ी डिमांड, बच्चों के लिए लाभदायक

Share to your loved once


Last Updated:

Gaya News:गया जिले में मशरूम से ठेकूआं, निमकी और भुजिया तैयार किया जा रहा है और इसकी बाजारों में भी मांग खूब बढ रही है. हाल ही में बोधगया में 4 एएस द्वारा आयोजित उद्यम सम्मेलन में मशरूम से तैयार इन सामग्रियों की खूब डिमांड हुई थी. जिले के बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र के दीघासीन गांव के रहने वाली कंचन कुमारी जो मशरूम उत्पादन से जुड़ी हुई है

गया जिले में मशरूम से ठेकूआं, निमकी और भुजिया तैयार किया जा रहा है और इसकी बाजारों में भी मांग खूब बढ रही है. हाल ही में बोधगया में 4 एएस द्वारा आयोजित उद्यम सम्मेलन में मशरूम से तैयार इन सामग्रियों की खूब डिमांड हुई थी. जिले के बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र के दीघासीन गांव के रहने वाली कंचन कुमारी जो मशरूम उत्पादन से जुड़ी हुई है इन्होंने नए रूप में मशरूम का वैल्यू एडिशन किया है.

कंचन बड़े स्तर पर ओएस्टर और बटन मशरूम का उत्पादन करती हैं. प्रशिक्षण लेकर इन्होंने मशरूम का वैल्यू एडिशन करना शुरू किया और अब मशरूम के पाउडर से बच्चों के खाने वाले स्नेक्स तैयार कर रही हैं जिसमें ठेकूआं, निमकी और भुजिया के अलावे घर में बनने वाली सुखुआ, अदौरी, तिलौरी, केक और आचार जैसे सामग्री शामिल है.

मशरूम पाउडर से तैयार होता है ठेकूआं
कंचन की माने तो बच्चे मशरूम की सब्जी खाना पसंद नहीं कर रहे थे तो यूट्यूब से कुछ जानकारी ली और इसका प्रशिक्षण लेकर मशरूम पाउडर का इस तरह का स्नैक्स बनाना शुरू कर दिया. इन्होंने बताया कि मशरूम में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है. मशरूम पाउडर से इस तरह का स्नैक्स बनाना शुरू किया तो बच्चे इसे पसंद कर रहे हैं और बाजारों से भी अब इसकी डिमांड आने लगी है.

स्नैक्स बच्चों के लिए लाभदायक
अभी इसकी शुरूआत किया लगभग 3 महीने हुए हैं. लोकल मार्केट के अलावा कई जगहों पर स्टाल लगाकर इसकी प्रदर्शनी और बिक्री कर रहे हैं. 4 एएस द्वारा आयोजित उद्यम सम्मेलन में कंचन ने लगभग 5 किलो ठेकुआ और इतने ही मात्रा में भुजिया और अन्य स्नेक्स बेची थी. जबकि मशरूम से तैयार अचार की बिक्री भी खूब हुई थी.कंचन ने बताया मशरूम पाउडर से तैयार स्नैक्स बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है और बच्चों को स्कूल के टिफिन में इसे स्नैक्स के रुप में दिया जा सकता है. इसके अलावे दूध में मशरूम पाउडर मिलकर बच्चों को पिलाने से उनके सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. बाजार में भी मशरूम पाउडर अचार और इसके सुखुआ की खूब डिमांड आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP