सिंगर को मिला ब्लैंक चेक, 3 फिल्मों में मचाया तहलका, तीसरी में थी अंडरवर्ल्ड की कहानी, जीते 22 अवॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

Altaf Raja Bollywood Songs : बॉलीवुड में ऐसे कुछ ही भाग्यशाली प्लेबैग सिंगर हैं जिन्हें प्रोड्यूसर ने ब्लैंक चेक दिया. 90 के दशक में एक ऐसा सिंगर भी आया जिसकी आवाज बहुत बुलंद थी. इस सिंगर के गाने के ऑडियो कैसेट उन दिनों हर शादी-विवाह, पार्टी-फंक्शन बारात में बजा करते थे. इस मशहूर सिंगर नें बॉलीवुड की तीन-चार फिल्मों में ही यादगार गाने गाए.एक प्रोड्यूसर ने इन्हें ब्लैंक चेक तक दे दिया था. तीनों ही फिल्में दर्शकों ने खूब पसंद कीं. एक मूवी में मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी भी थी. वो सिंगर कौन था, आइये जानते हैं….

देश के एक मशहूर गजल गायक का 90 के जमाने में इतना जलवा था कि उसके गानों के बिना पार्टी-विवाह-शादी-फंक्शन अधूरा सा लगता था. इस महशूर गजल गायक ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी गाने गाए. जितनी भी फिल्मों में गाने गाए, उन मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. वो गाने भी खूब पसंद किए गए. एक बार तो एक प्रोड्यूसर इस गजल गायक से इतने खुश हुए कि ब्लैंक चेक तक दे दिया. इस मशहूर सिंगर का नाम अल्ताफ राजा है. उन्होंने जिन तीन फिल्मों में गाने गाए वो हैं : कंपनी, परदेशी बाबू और शपथ.

90 के दशक फिल्मों का म्यूजिक बहुत खास होता था. 12 दिसंबर 1997 में को रिलीज हुई रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘शपथ’ का एक गाना बहुत मशहूर हुआ था. इसमें मिथुन चक्रवर्ती-जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजीव बब्बर थे. फिल्म में राम्या कृष्णन और विनीता, रामी रेड्डी, रजा मुराद, कादर खान, शक्ति कपूर, रंजीत, गुलशन ग्रोवर, सलीम घोष, दीपक शिर्के जैसे सितारे सपोर्टिंग रोल में थे. स्टोरी संजय कुमार ने जबकि स्क्रीनप्ले-डायलॉग अनवर खान ने लिखे थे. इस फिल्म का एक गाना ‘इश्क और प्यार का मजा लीजिए’ खूब पॉप्युलर हुआ था.

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने सूर्या नाम के कमांडो का रोल निभाया था. जैकी श्रॉफ ने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था. संगीताकर आनंद-मिलिंद की धुन पर गीतकार समीन अनजान ने गाना लिखा था. मिथुन चक्रवर्ती के ऊटी स्थित होटल मोनार्क में यह गाना फिल्माया गया था. अल्ताफ राजा भी इसमें नजर आए थे. फिल्म का एक गाना ‘मुंडा गोरा रंग देख के दीवाना हो गया’ आज भी डीजे पर सबसे ज्यादा बजता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अल्ताफ राजा रातोंरात चर्चा में तब आए थे जब 1996 में वीनस कंपनी ने ‘तुम तो ठहरे परदेशी’ नाम से उनका एक ऑडियो एल्बम लॉन्च किया था. इस म्यूजिक एल्बम ने धूम मचा दी. सभी गाने सुपर-डुपर हिट हुए थे. उस जमाने में पान की दुकानों, टेपों-ऑटो में, शादी-बारात में एल्बम के गाने बजते थे. करीब 70 लाख ऑडियो कैसेट बिके थे. एल्बम में म्यूजिक मोहम्मद शैफी नियाजी ने दिया था.

‘शपथ’ फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजीव बब्बर वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे. पूरे रास्ते में उन्हें ‘तुम तो ठहरे परदेशी’ और ‘आवारा हवा का झोका हूं’ जैसे गाने सुनाई दिए. उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘शपथ’ में अल्ताफ राजा से एक गाना रिकॉर्ड करवाने का मन बनाया. मुंबई लौटकर उन्होंने अल्ताफ राजा से संपर्क किया.

अल्ताफ राजा ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘सांताक्रूज स्टेशन के पास मयूर बिल्डिंग में उन दिनों राकेश रोशन, उनके ससुर जे. ओम प्रकाश और राजीव बब्बर का ऑफिस था. मैंने राजीव बब्बर से मिला. फिर संगीतकार आनंद-मिलिंद के यहां सिटिंग हुई. मैंने गाने में सरगम अपनी तरफ से एड करवाई थी. सनी सुपर साउंड में गाना दो घंटे में रिकॉर्ड हुआ था. फिर हम ऊटी गए और मिथुन चक्रवर्ती के मोनार्क होटल में तीन दिन में गाना शूट हुआ. जब मैं राजीव बब्बर के ऑफिस गया तो उन्होंने मुझे ब्लैंक चेक दिया. मैंने 80 हजार रुपये भरा था.’ राजीव बब्बर ने मिथुन चक्रवर्ती की ऊटी फैक्ट्री में चीता, जल्लाद, शेर-ए-हिंदुस्तान, चंडाल, यमराज, मां कसम, शपथ और जहरीला जैसी फिल्में बनाईं. शपथ फिल्म का बजट करीब 2.75 करोड़ रुपये रखा गया था. मूवी ने 8 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट मूवी साबित हुई थी.

1998 में अल्ताफ राजा का एक और गाना ‘परदेसी बाबू’ फिल्म में सुनाई दिया. गोविंदा-शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन इस फिल्म में लीड रोल में थे. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी जिसका डायरेक्शन मनोज अग्रवाल ने किया था. म्यूजिक आनंद राज आनंद का था. फिल्म में कुल 6 गाने थे. इसमें से एक गाना ‘जावे सजना मैं नहीं करना, तेरा इंतजार’ को उदित नारायण-अल्ताफ राजा ने गाया था. यह फिल्म सेमी हिट साबित हुई थी.

2002 में अल्ताफ राजा ने एक और फिल्म में अपना गाना रिकॉर्ड कराया था. यह फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड पर बनी थी. आज कल्ट मूवी का स्टेटस ले चुकी है. कहानी, किरदार, घटनाएं, लोकेशन इतनी रियलिस्टिक थी कि दर्शकों उसे रियल समझ बैठे. इस फिल्म को 2000 के दशक की बेस्ट मूवी में से एक माना जाता है. यह फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया को बहुत करीब से दिखाती है. नाम था : कंपनी. अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, मनीषा कोइराला, अंतरा माली, मलयालम सिनेमा के दिग्गज स्टार मोहनलाल लीड रोल में थे. फिल्म में राजपाल यादव और विजय राज जैसे एक्टर भी नजर आए थे. कहानी जयदीप साहनी ने लिखी थी. म्यूजिक संदीप चौटाला का था. फिल्म का एक गाना ‘तुमसे कितना प्यार है दिल में उतरकर देख लो’ बहुत ही पॉप्युलर हुआ था. इस गाने को अल्ताफ राजा ने आवाज दी थी. कंपनी फिल्म को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कुल 22 अवॉर्ड मिले थे. 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल थे. बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड जयदीप साहनी को मिला था. जयदीप साहनी को बेस्ट स्टोरी का आइफा अवॉर्ड भी मिला था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP