MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स में घमासान, जीत से शुरुआत पर नजर
Last Updated:
MI vs KKR Live Score, IPL 2026: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में आमने सामने हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पं…और पढ़ें

मुंबई बनाम कोलकाता लाइव स्कोर एंड अपडेट.
नई दिल्ली. आईपीएल के दूसरे मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की प्रबल दावेदारों में से एक है, जिसके पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में जबरदस्त ‘फायरपावर’ मौजूद है. दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे् की अगुआई वाली केकेआर चोटों की समस्या से जूझ रही है. उनके दो मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. इसके अलावा मथीशा पाथिराना भी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. जिससे केकेआर का तेज गेंदबाजी आक्रमण मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने काफी कमजोर नजर आ रहा है.
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो मुंबई का पलड़ा भारी दिखाई देता है. अब तक दोनों टीमें कुल 35 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिनमें से मुंबई इंडियंस ने 24 मैचों में जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाए रखा है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स केवल 11 मैचों में ही विजयी हो सकी है. वानखेड़े स्टेडियम में तो मुंबई का रिकॉर्ड और भी शानदार है, जहां उन्होंने केकेआर के खिलाफ खेले गए 12 मैचों में से 10 में जीत हासिल की है. हालांकि, पिछले सीजन में केकेआर ने इसी मैदान पर मुम्बई को हराकर अपनी 12 साल की हार का सिलसिला तोड़ा था, जो आज के मैच में उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त दे सकता है.
मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश की बात करें तो कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है. ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर) पारी की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि मध्यक्रम को तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स और नमन धीर मजबूती देंगे. गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर की तिकड़ी शुरुआती झटके देने के लिए तैयार है, जबकि मिशेल सेंटनर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अलावा, शार्दुल ठाकुर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी. टीम के लिए फिन एलन (विकेटकीपर) और खुद रहाणे ओपनिंग की कमान संभाल सकते हैं, वहीं अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह बल्लेबाजी को गहराई प्रदान करेंगे. स्पिन का जादू बिखेरने के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती मौजूद रहेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी पर भरोसा जताया गया है. केकेआर उमरान मलिक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर गेंदबाजी में धार देने के लिए शामिल कर सकती है.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने सामने हैं. दोनों टीमें इस मैच के लिए कमर कस चुकी है. इस मुकाबले से जड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.