53 साल बाद एक साथ दिखीं फरीदा जलाल-अरुणा ईरानी, ‘कलियों का चमन’-‘बागों में बहार’ पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

Share to your loved once


Last Updated:

अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल ‘इंडियन आइडल 16’ में बतौर गेस्ट नजर आईं. दोनों दिग्गज एक्ट्रेस 53 साल बाद एक साथ दिखीं. दोनों ने ‘कलियों का चमन’ और ‘बागों में बहार’ जैसे अपने मशहूर गानों पर डांस किया. अरुणा और फरीदा ने शो में खुशी जताई और इंडस्ट्री में इतने सालों से बने कनेक्शन पर बात की.

ख़बरें फटाफट

53 साल बाद साथ आईं फरीदा-अरुणा, 'कलियों का चमन'-'बागों में बहार' पर किया डांसZoom

अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल ने डांस किया. (फोटो साभारः वीडियोग्रैब)

मुंबई. अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल 53 साल बाद ‘इंडियन आइडल 16’ के मंच पर एक साथ नजर आईं. दोनों ने अपने आइकॉनिक गानों पर डांस किया. इस खास पल ने सभी का ध्यान खींचा. दोनों दिग्गज कलाकारों ने ‘कलियों का चमन’ और ‘बागों में बहार’ पर परफॉर्म किया, जिससे शो में एक नॉस्टैल्जिक माहौल बन गया. दोनों दिग्गज एक्ट्रेसेज स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए थे. उनके आने पर कंटेस्टेंट्स ने उनकी फिल्मों के गाने गाए. शो में एंट्री के दौरान जज और ऑडियंस ने जोरदार स्वागत किया.

‘इंडियन आइडल 16’ के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान अरुणा ईरानी ने ‘कलियों का चमन’ पर डांस करना शुरू किया. यह उनका सबसे हिट और पॉपुलर गाना है. इसके बाद फरीदा जलाल भी मंच पर आईं और शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ ‘बागों में बहार’ पर थिरकीं, जिससे इस पल को और खास बना दिया. यह रीयूनियन सिर्फ परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं, बल्कि इसलिए भी खास था क्योंकि दोनों कलाकार पांच दशक से ज्यादा समय बाद एक साथ मंच पर आए.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP