साल में 40 से 45 दिन आता है यह फल, बाजार में बिकता है हाथों-हाथ, शुगर कंट्रोल, क्तचाप संतुलित, चेहरे पर आता है निखार

Share to your loved once


Last Updated:

यह फल गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है. यह डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होता है और शरीर को तरोताजा बनाए रखता है. बाजार में डिमांड इतनी ज्यादा है कि आते ही यह फल हाथों-हाथ बिक जाता है. यह फल केवल करीब 40 से 45 दिनों के लिए ही बाजार में आता है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे फल बाजारों की रौनक भी बढ़ती जा रही है. इन दिनों शहर के फल बाजारों में एक खास फल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. पीले रंग का छोटा लेकिन बेहद गुणकारी रसभरी फल. आकार में छोटा होने के बावजूद यह फल “छोटा पैकेट, बड़ा धमाका” साबित हो रहा है और इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

खास बात यह है कि रसभरी सालभर नहीं मिलती. यह फल केवल करीब 40 से 45 दिनों के लिए ही बाजार में आता है, इसलिए लोग इसे खरीदने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. जमशेदपुर के बिष्टुपुर और साकची जैसे प्रमुख बाजारों में इसकी खूब बिक्री हो रही है. दुकानदारों के अनुसार, ग्राहक किलो के हिसाब से इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

बाजार में बिकता है हाथों-हाथ
फल विक्रेता रमेश यादव बताते हैं कि रसभरी को खास तौर पर बिहार से मंगाया जाता है. इसकी सप्लाई सीमित होती है, लेकिन डिमांड इतनी ज्यादा है कि आते ही यह फल हाथों-हाथ बिक जाता है. भले ही इसकी कीमत लगभग ₹200 प्रति किलो है, फिर भी लोग बिना ज्यादा सोचे इसे खरीद रहे हैं.

स्वाद की बात करें तो रसभरी खट्टा-मीठा होती है, जो गर्मी के मौसम में काफी ताजगी देती है. लेकिन इसकी असली खासियत इसके स्वास्थ्य लाभ हैं. रसभरी में विटामिन A और C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं.

रसभरी त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह फल फायदेमंद माना जाता है. इसमें शुगर कंट्रोल करने और रक्तचाप संतुलित रखने के गुण होते हैं. साथ ही, रसभरी त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी है. इसे खाने से चेहरे पर निखार आता है और त्वचा स्वस्थ रहती है.

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में भी रसभरी मदद करती है. यह डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होती है और शरीर को तरोताजा बनाए रखती है. रसभरी सिर्फ एक स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है. यही वजह है कि जमशेदपुर के बाजारों में इस समय यह फल बाकी फलों को पीछे छोड़ते हुए लोगों की पहली पसंद बन गया है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP