‘योद्धा’ से ‘क्षत्रिय’ तक, संजय दत्त-सनी देओल ने इन फिल्मों में मचाया धमाल, देसी एक्शन से गूंज उठे थे सिनेमाघर
Last Updated:
जब भी संजय दत्त और सनी देओल एक साथ पर्दे पर आए, तो सिनेमाघरों में गदर मचना तय था. 90 के दशक में इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया. चाहे ‘योद्धा’ में इनका आमना-सामना हो, ‘क्षत्रिय’ की खानदानी दुश्मनी या फिर ‘क्रोध[ की भाईचारे वाली कहानी. फैंस ने इन्हें हर रूप में सिर आंखों पर बिठाया. आज भी जब इन दोनों एक्शन लेजेंड्स के साथ आने की खबर आती है, तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन स्टार्स यानी संजय दत्त और सनी देओल जब भी पर्दे पर एक साथ आए, सिनेमाघरों में तालियों की गूंज सुनाई दी. जहां सनी देओल अपनी कड़क आवाज और ढाई किलो के हाथ के लिए मशहूर रहे, वहीं संजू बाबा ने अपने स्वैग और इंटेंस लुक से दर्शकों को दीवाना बनाया. इन दोनों दिग्गजों ने 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया, जहां कभी वे पक्के दोस्त बने तो कभी कट्टर दुश्मन. यहां पर देखिए फिल्मों की लिस्ट.
योद्धा: यह फिल्म सनी और संजय की सबसे चर्चित भिड़ंत वाली फिल्म मानी जाती है. इसमें सनी देओल एक ईमानदार वकील बने हैं, जबकि संजय दत्त एक बागी के किरदार में नजर आए. फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन और तकरार दिखाई गई है. राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के डायलॉग्स और दोनों सितारों का आमना-सामना आज भी फैंस को याद है. (फोटो साभार: IMDb)
क्षत्रिय: जेपी दत्ता की यह मल्टीस्टारर फिल्म राजपूती आन-बान और दो राजघरानों की पुश्तैनी दुश्मनी पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल और संजय दत्त एक-दूसरे के जानी दुश्मन बने हैं, लेकिन बाद में दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं. इस फिल्म का क्लाइमैक्स और रेगिस्तान में फिल्माए गए एक्शन सीन बॉलीवुड के सबसे यादगार सीन्स में से एक हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
क्रोध: इस फिल्म में संजय दत्त और सनी देओल भाइयों के किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी बदले और पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. सनी और संजय की केमिस्ट्री ने पर्दे पर एक अलग ही ऊर्जा पैदा की थी. ‘क्रोध’ को इसके जबरदस्त गानों और दोनों एक्टर्स के एंग्री यंग मैन अवतार के लिए काफी पसंद किया गया था. (फोटो साभार: IMDb)
बाप: संजय दत्त और सनी देओल की इस अपकमिंग फिल्म ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है. इसमें जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर अहम किरदारों में आएंगे. यह 90 के दशक के एक्शन लीजेंड्स की एक बड़ी वापसी मानी जा रही है. फैंस को उम्मीद है कि ये दिग्गज सितारे एक बार फिर पुराना जादू पर्दे पर बिखेरेंगे. हालांकि, अभी इस मूवी को लेकर कोई लेटेस्ट अपडेट नहीं आया है. (फोटो साभार: IMDb)
संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. इसमें उन्होंने एसपी चौधरी असलम का रोल निभाकर महफिल लूट ली है. कमाल की बात है कि सिर्फ10 दिनों में ही ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. अब वह आखिरी सवाल फिल्म में नजर आएंगे. (फोटो साभार: IMDb)
दूसरी तरफ, सनी देओल की पिछली फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में 450 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. अब वह लाहौर 1947 फिल्म में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास नितेश तिवारी की मूवी रामायण भी है, जो साल 2027 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. (फोटो साभार: IMDb)