क्रिकेट ही नहीं, रोमांस के भी किंग हैं विराट, जब-जब स्टैंड्स में दिखीं अनुष्का तो कोहली ने हवा में लहराया प्यार
Last Updated:
Virat Kohli never forget Anushka Sharma give flying kiss: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की. आरसीबी ने सनराइजर्स को 6 विकेट से हराया.आरसीबी के लिए इस मैच में दिग्गज विराट कोहली ने 69 रनों की नाबाद खेली, जिसके बाद उन्होंने वाइफ अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया.

सनराइजर्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली का फ्लाइंग किस हुआ वायरल
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत ही ज्यादा रोमांटिक हैं. खौस तौर पर तब जब उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा उन्हें मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए आती हैं. ऐसा ही कुछ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी देखने को मिला. इस मैच में विराट कोहली ने दमदार बल्लेबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाई.
विराट कोहली आरसीबी के लिए 38 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे. विराट ने जैसे ही टीम को जीत दिलाई उन्होंने स्टेडियम में मैच देखने आईं अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया. ये पहली बार नहीं है, जब विराट कोहली ने ऐसा किया है. अनुष्का शर्मा जब भी स्टेडियम में मैच देखने आती हैं तो विराट कोहली उन्हें फ्लाइंग किस देना नहीं भूलते हैं. यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट के साथ-साथ रोमांस का भी किंग माना जाने लगा है.
Picking up exactly where they left off! ❤️
आरसीबी की जीत से हुई शुरुआत
आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम अपने खिताब को डिफेंड करने के लिए खेल रही है. पिछले सीजन में टीम पहली बार चैंपियन बनी थी. 19वें सीजन में सनराइजर्स के खिलाफ अपने पहले मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. सनराइजर्स की बल्लेबाजी में शुरुआत बहुत ही खराब रही थी और टीम ने पावर प्ले में ही अपने तीन बड़े विकेट दंवा दिए थे.
हालांकि, इसके बाद सनराइजर्स की टीम ने कप्तान ईशान किशन की 80 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाने में सफल रही. इसके जवाब में आरसीबी ने के लिए ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पाडिक्कल ने दमदार खेल दिखाते हुए 38 गेंद में 69 रन कूट दिए. पाडिक्कल के बाद विराट कोहली ने आरसीबी के लिए काम आसान कर दिया और बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए टीम को 15.4 ओवर में जीत दिला दी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें