जब घर में न हो कोई सब्जी, तो आजमाएं यह ढाबा स्टाइल चटनी; स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा तरीका

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

जब घर में न हो कोई सब्जी, तो बनाएं ढाबा स्टाइल टमाटर चटनी, लाजवाब मिलेगा स्वाद

Last Updated:

Dhaba Style Tomato Chutney Recipe: होटल स्टाइल टमाटर की चटनी घर पर बनाना आसान है, बस सही तरीका अपनाना जरूरी है. इसमें पहले साबुत मसालों को तेल में भूनकर उनका स्वाद निकाला जाता है. फिर टमाटर, हल्दी, नमक और इमली डालकर अच्छी तरह पकाया जाता है ताकि मिश्रण नरम हो जाए. ठंडा होने पर इसे भुने मसालों के साथ पीसकर पेस्ट बनाया जाता है और फिर दोबारा कड़ाही में पकाया जाता है. अंत में राई, जीरा, चना दाल, उड़द दाल, लहसुन, करी पत्ता और हींग का तड़का लगाकर इसे गाढ़ा और चमकदार बनाया जाता है, जिससे स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है.

टमाटर की चटनी ज्यादातर लोगों को पंसद आती है. हालांकि इसका स्वाद अलग-अलग होता है. टमाटर की चटनी को रोटी, पराठा, पूड़ी के साथ स्वाद से खाया जाता है. घर पर बनी चटनी का स्वाद होटल की टमाटर की चटनी से अलग होता है. ज्यादातर लोग होटल स्टाइल में टमाटर की चटनी घर पर नहीं बना पाते हैं. लेकिन इसे घर पर बनाना काफी आसान है. इसमें ज्यादा चीजों का इस्तेमाल भी नहीं होता है. चलिए आपको घर पर होटल स्टाइल में टमाटर की स्वादिष्ट चटनी बनाने का तरीका बताते हैं.

होटल जैसा स्वाद पाने का असली राज इसके मसालों में छिपा है. सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें साबुत धनिया, जीरा, सरसों और मेथी दाना डालें. जैसे ही ये मसाले चटकने लगें, इसमें साबुत लाल मिर्च मिला दें. मसालों को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें ताकि उनका पूरा स्वाद निकल आए. यकीन मानिए, भुनते हुए इन मसालों की खुशबू ही बता देती है कि आज कुछ लाजवाब बनने वाला है. यह तरीका किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ा देता है.

अब बारी है मुख्य सामग्री की. इसके लिए एकदम ताजे और लाल टमाटर लें. उन्हें स्लाइस में काटकर कड़ाही में डालें. यहां एक खास टिप टमाटर के साथ ही हल्दी, नमक और थोड़ी सी इमली ज़रूर डालें. इमली का खट्टापन और टमाटर का स्वाद जब आपस में मिलते हैं, तो वो परफेक्ट बैलेंस तैयार होता है जो अक्सर हमें ढाबों पर मिलता है. टमाटर को अच्छी तरह गलने तक पकाएं और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो पहले भुने हुए मसालों को मिक्सी में दरदरा पीस लें और फिर उसमें पके हुए टमाटर डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. आपका आधा काम हो चुका है, लेकिन असली चमक तो अभी बाकी है. अब इस तैयार पेस्ट को दोबारा कड़ाही में डालकर हल्की आंच पर पकाएं ताकि इसका कच्चापन खत्म हो जाए और स्वाद गहरा हो जाए. लगातार चलाते रहें ताकि मसाला जले नहीं. इस स्टेप से ग्रेवी का स्वाद और खुशबू और भी बढ़ जाती है.

किसी भी चटनी की जान उसका तड़का होता है. एक कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें राई, जीरा, चना दाल, उड़द दाल और हींग का तड़का लगाएं. स्वाद को और बढ़ाने के लिए ढेर सारा लहसुन, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें. अब तैयार पेस्ट को इसमें मिलाकर कुछ मिनट तक तब तक पकाएं जब तक चटनी का रंग गहरा और चमकदार न हो जाए. लीजिये, तैयार है आपकी शानदार होटल स्टाइल टमाटर की चटनी. इसे ठंडा करें, जार में भरें और हफ्तों तक इसके जायके का आनंद ले सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP