पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ ने किया लाइव शिकार, सैलानियों के सामने दिखा दी अपनी असली बादशाहत

Share to your loved once


Last Updated:

मॉर्निंग शिफ्ट की सफारी के दौरान का है जहां पर्यटक टाइगर सफारी का लुत्फ उठा रहे थे. इसी दौरान ग्रासलैंड में एक बाघ की चहलकदमी देखी गई. वैसे तो पीटीआर में बाघों की साइटिंग आम है, लेकिन इस बाघ की साइटिंग जरा हट कर थी. यह बाघ शिकार की फिराक में हिरण का पीछा कर रहा था. वहीं किसी पर्यटक ने टाइगर के हंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है.

पीलीभीतः जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों को अक्सर लगता है कि शायद आज बाघ के दर्शन हो जाएं. लेकिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हाल ही में जो हुआ, उसे सिर्फ किस्मत कहना कम होगा. वहां मौजूद सैलानियों ने वो मंजर अपनी आंखों से देखा, जिसे देखने के लिए वाइल्डलाइफ प्रेमी सालों-साल जंगलों के चक्कर काटते हैं.

दरअसल पूरा मामला सोमवार की मॉर्निंग शिफ्ट की सफारी के दौरान का है जहां पर्यटक टाइगर सफारी का लुत्फ उठा रहे थे. इसी दौरान ग्रासलैंड में एक बाघ की चहलकदमी देखी गई. वैसे तो पीटीआर में बाघों की साइटिंग आम है, लेकिन इस बाघ की साइटिंग जरा हट कर थी. यह बाघ शिकार की फिराक में हिरण का पीछा कर रहा था. वहीं किसी पर्यटक ने टाइगर के हंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है.

पर्यटकों के सामने बाघ ने किया शिकार

यह पहला मौका नहीं है जब पीलीभीत टाइगर रिजर्व आए पर्यटकों के सामने बाघ ने शिकार किया हो. इससे पहले भी यहां के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. कुछ दिन पहले ही लंगूर के शिकार की फिराक में एक बाघ के पेड़ पर चढ़ जाने का वीडियो सामने आया था. वहीं बीते सालों में एक आवारा बछड़े का शिकार करते बाघ का वीडियो सामने आया था.

पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने का है बेहतर इंतजाम

अगर पीलीभीत में ठहरने के स्थानों की बात करें तो यहां डॉर्मेट्री से लेकर लक्ज़री रिज़ॉर्ट तक मौजूद हैं. अगर ठहरने में आने वाले खर्च की बात करें तो यह रेंज 500 रुपए से लेकर कई हजार तक जाती है. अगर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सैर में आने वाले खर्च की बात करें तो यह प्रति व्यक्ति लगभग 1,000 रुपए है. टाइगर सफारी की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आप पीटीआर की ऑफिशियल वेबसाइट www.pilibhittigerreserve.in पर जा सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP