लग्जरी गाड़ियां, आलीशान बंगला, अक्षय खन्ना की कितनी है नेट वर्थ, ‘धुरंधर’ के बाद अब कितनी है ‘रहमान डकैत’ की फीस?
Last Updated:
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार अदा किया था. ये रोल अदा कर वो सोशल मीडिया पर सारी लाइमलाइट लूट ले गए थे. उनके किरदार की हर तरफ खूब वाहवाही हुई थी. आदित्य धर की इस फिल्म के लिए एक्टर ने करोड़ों की फीस वसूली थी और सोशल मीडिया पर मिले फेम के चलते अक्षय खन्ना ने अपनी फीस में कई गुना इजाफा कर दिया है.
अक्षय खन्ना के लिए पिछला साल बेहद खास रहा. साल 2025 की शुरुआत में अक्षय खन्ना ‘छावा’ में विलेन के रोल में नजर आए थे. इस रोल में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों और क्रिटिक्स पर जबरदस्त असर छोड़ा था. ‘छावा’ में अक्षय खन्ना के अभिनय की हर तरफ जमकर तारीफ हुई थी और साल के अंत में ‘धुरंधर’ में धमाकेदार रोल से उन्होंने धुंआ उड़ा दिया.
‘रहमान डकैत’ के रोल में अक्षय खन्ना ने खूब वाहवाही लूटी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर की इस फिल्म के लिए उन्होंने 2.5 करोड़ रुपये की फीस मिली थी. इससे पहले एक्टर ने दृश्यम के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. रहमान डकैत के किरदार की लोकप्रियता के बाद अक्षय खन्ना ने अपनी फीस कई गुना बढ़ा दी.
अक्षय खन्ना कई साल तक पर्दे से दूर रहे, लेकिन फिल्मों के जरिए उन्होंने मोटी कमाई की है. फिल्मों के अलावा एक्टर ने रियल एस्टेट बिजनेस से भी खूब पैसे कमाए हैं. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की नेटवर्थ 20 मिलियन डॉलर है जो 167 करोड़ रुपये के आसपास है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अक्षय खन्ना ने रियल एस्टेट में कई सारे इन्वेस्टमेंट कर रखे हैं. उनके पास 3 प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये के पास है. अभिनेता का मुख्य घर जुहू में है. यह एक शांत और मिनिमलिस्टिक जगह है, जिसको पत्थर की बनावट, समुद्र का नजारा और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया लेआउट है. इसमें प्राइवेट थिएटर, आर्ट और सीफेसिंग व्यू का खास ध्यान रखा गया है.
अलीबाग में एक्टर का एक फॉर्महाउस है जो शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देने वाली जगह है. वहां खुली जमीन, पेड़-पौधे और शांति है. ताड़देव में एक अपार्टमेंट के साथ, ये प्रॉपर्टीज ऐसी हैं जो जगह, शांति और प्राइवेसी को प्राथमिकता देती हैं.
‘धुरंधर’ फेम एक्टर के पास हैरिटेज प्रॉपर्टी भी है. यह प्रॉपर्टी मुंबई के पुराने और प्रतिष्ठित इलाकों में स्थित है, जहां कई पुराने रईसों की जायदाद और ऐतिहासिक इमारतें हैं. यह घर विरासत और लोकेशन दोनों का महत्व रखता है.
एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन भी है. उनके पास 1.88 करोड़ रुपये की कीमत वाली मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास है. इसके अलावा एक्टर के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर है जिसकी भारत में कीमत 40 लाख के आसपास है.
कई सालों तक अक्षय खन्ना सिल्वर स्क्रीन से गायब रहे थे. वो फिल्मों से दूर थे. एक्टर ने पर्दे से दूर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो अकेले जिंदगी बीता रहे हैं और काफी खुश है. उनके पास सिर्फ अपनी जिम्मेदारी है और उन्हें किसी और की जिम्मेदारी नहीं उठानी है. फिल्मों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वो कम लेकिन दमदार रोल्स अदा करना चाहते हैं.