झुंझुनूं में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, पिता ने बेटी को मारा, मौसी की सतर्कता से खुला राज

Share to your loved once


Last Updated:

Jhunjhunu Honor Killing Case: झुंझुनूं के पिलानी क्षेत्र के घूमनसर कलां गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 23 वर्षीय युवती की उसके पिता ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर हत्या कर दी. आरोपी ने हथौड़ी से वार कर बेटी की जान ले ली और इसे हादसा दिखाने की कोशिश की. परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में था, लेकिन मौसी की सतर्कता से पुलिस को सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ख़बरें फटाफट

झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, मौसी ने खोला राजZoom

झुंझुनूं में 23 वर्षीय युवती की उसके पिता ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर हत्या कर दी.

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिला स्थित पिलानी क्षेत्र के घूमनसर कलां गांव में ऑनर किलिंग की एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. 23 वर्षीय युवती की प्रेम प्रसंग को लेकर उसके पिता ने निर्मम हत्या कर दी. आरोपियों ने इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की. शव के अंतिम संस्कार को लेकर भी भी तैयारी कर ली थी. लेकिन युवती की मौसी को इसकी भनक लग गई. मौसी की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पूरा राज खुल गया.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 1 बजे युवती प्रियंका कमरे से बाहर निकली थी. इसी दौरान उसके पिता सुरेंद्र कुमार नेहरा ने गुस्से में आकर युवती पर हथौड़ी से हमला कर दिया. कनपटी पर किए गए ताबड़तोड़ वारों से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद पिता घर से फरार हो गया. हालांकि परिवार ने शुरुआत में इसे हादसा बताने की कोशिश की.

मौसी की सतर्कता से हुआ खुलासा

परिवालों ने अपने रिश्तेदारों को हदसा बताया. हालांकि युवती की मौसी को मामले में कुछ संदेह हुआ. उसने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी. बेटे ने तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार को रोक दिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया.  प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले, जो हथौड़ी जैसे हथियार से किए गए वारों के संकेत दे रहे थे. इससे मामला संदिग्ध हो गया.

पुलिस की गहन पूछताछ में सामने आया कि युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उससे प्रेम विवाह करना चाहती थी. परिवार, खासकर पिता, इस रिश्ते से बेहद नाराज थे. घर में कई दिनों से इस मुद्दे पर तीखी बहस और कहासुनी चल रही थी. शुक्रवार को विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद पिता ने गुस्से में नियंत्रण खो दिया और बेटी पर घातक हमला कर दिया.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

पिलानी पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया. मृतका के पिता सुरेंद्र कुमार नेहरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अन्य परिजनों से भी पूछताछ कर रही है कि क्या हत्या में कोई और शामिल था या यह केवल पिता का अकेला कृत्य था.

थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है. फोरेंसिक रिपोर्ट, गवाहों के बयान और डिजिटल साक्ष्यों को भी शामिल किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पुरा मामला स्पष्ट हो पाएगा.  शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP