50 रुपये से शुरू, देसी घी तक, देवघर की पराठा गली में स्वाद का खजाना

Share to your loved once


Last Updated:

Deoghar Paratha Wali Gali: झारखंड का देवघर जहां बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहीं यहां की मशहूर “पराठा गली” भी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बन चुकी है. मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित यह गली अपने अलग-अलग स्वाद वाले गरमा-गरम पराठों के लिए जानी जाती है. यहां सत्तू, आलू, पनीर समेत कई वैरायटी के पराठे अलग-अलग तेल और घी में ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयार किए जाते हैं. किफायती कीमत, ताजा स्वाद और अनोखे अंदाज के कारण यह जगह न सिर्फ स्थानीय लोगों, बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी फेवरेट फूड स्पॉट बन चुकी है. रिपोर्ट- परमजीत कुमार

झारखंड का देवघर धार्मिक आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. लेकिन देवघर केवल अपनी धार्मिक पहचान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां की कुछ खास जगहें भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. इन्हीं में से एक है देवघर की मशहूर “पराठा गली”.

जैसा कि नाम से ही साफ है, यह गली अपने स्वादिष्ट और लजीज पराठों के लिए जानी जाती है. बाबा मंदिर के पूर्वी द्वार से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित यह गली भक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय है. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जब श्रद्धालुओं को भूख लगती है, तो वे सबसे पहले पराठा गली का रुख करते हैं. यहां पहुंचकर लोग तरह-तरह के पराठों का स्वाद लेना नहीं भूलते.

पराठा गली की खासियत यह है कि यहां पराठों की कई वैरायटी मिलती है. दुकानदारों के अनुसार, यहां सत्तू के पराठे, आलू के पराठे, पनीर के पराठे समेत कई प्रकार के स्वादिष्ट पराठे तैयार किए जाते हैं. इतना ही नहीं, ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग तरह के तेल या घी में भी पराठा बनाया जाता है. जैसे – रिफाइंड ऑयल, सरसों का तेल, बटर और देसी घी. ग्राहक जैसा स्वाद चाहते हैं, वैसा पराठा उन्हें ताजा बनाकर दिया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां के दुकानदार जितेंद्र कुमार बताते हैं कि देवघर में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और पूजा करने के बाद पराठा गली जरूर पहुंचते हैं. लोगों को यहां का स्वाद इतना पसंद आता है कि वे बार-बार यहां आना चाहते हैं.

एक खास बात यह भी है कि यहां पराठा तौल कर भी दिया जाता है, यानी ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार ग्राम या किलो में भी पराठा खरीद सकते हैं. अगर कीमत की बात करें, तो यहां पराठा हर बजट में उपलब्ध है.

सबसे सस्ता पराठा करीब 50 रुपये से शुरू होता है, जो रिफाइंड तेल में बना होता है. वहीं सरसों के तेल का पराठा लगभग 60 रुपये में मिलता है और देसी घी का पराठा 65 रुपये तक मिलता है. अगर आप पनीर और देसी घी के साथ खास पराठा खाना चाहते हैं, तो उसकी कीमत 95 से 100 रुपये तक होती है.

इन स्वादिष्ट पराठों के साथ सब्जी और दो तरह की चटनी भी परोसी जाती है, जो खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देती है. यही वजह है कि देवघर की पराठा गली न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी एक खास आकर्षण बन चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP