6 बॉल 2 रन और 2 लगातार विकेट, एक झटके में पलट गया था मैच, विराट कोहली ना होते तो आरसीबी का खेल खत्म हो गया था

Share to your loved once


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज में की है. उन्होंने सनराइजर्स हैदारबाद के खिलाफ 38 बॉल पर 69 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया. जीत के लिए मिले 202 रन के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने महज 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया.

6 बॉल 2 रन और 2 लगातार विकेट, एक झटके में पलट गया था मैचZoom

डेविड पायने ने 13वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर मैच में रोमांच पैदा कर दिया था.

नई दिल्ली. विराट कोहली ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें खेल के सबसे बेहतरीन चेजर में से एक माना जाता है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 के ओपनर में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से आसान जीत दिलाई. 202 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने पारी को शानदार तरीके से संभाला और 38 गेंद में नाबाद 69 रन बनाए. उनकी पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे. इससे आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और अपने टाइटल डिफेंस की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. मैच

कोहली शुरू से ही शानदार फॉर्म में नजर आए और टेस्ट व वनडे से दूर रहने के बावजूद कोई जंग नहीं दिखी. उन्होंने चेज को बेहतरीन तरीके से गति दी, शुरुआत में स्ट्राइक रोटेट की और सही समय पर तेजी दिखाई. एक बार फिर रन चेज के मास्टर के रूप में अपनी पहचान साबित की. उन्हें देवदत्त पडिक्कल का मजबूत साथ मिला, जिन्होंने सिर्फ 26 गेंद में 61 रन की तूफानी पारी खेली. पडिक्कल की आक्रामक बल्लेबाजी से आरसीबी हमेशा जरूरी रन रेट से आगे रही, वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने भी 12 गेंद में 31 रन बनाकर टीम की रफ्तार बनाए रखी.

लगातार दो विकेट ने चिंता बढ़ा दी थी

आरसीबी को जीत के लिए 48 बॉल पर 40 रन की जरूरत थी. एक तरफ विराट कोहली और दूसरी तरफ कप्तान रजत पाटीदार डटकर खेल रहे थे. कप्तान ईशान किशन ने 13वां ओवर करने की जिम्मेदारी डेविड पायने को दी. ओवर की दूसरी बॉल पर 31 रन पर खेल रहे रजत को उन्होंने हर्ष दुबे के हाथों कैच करवाया. अगली ही गेंद पर जितेश शर्मा का विकेट झटक हैदराबाद के जीत की उम्मीद जगा दी. 2 रन देकर लगातार दो विकेट लेकर पायने ने मैच पलट दिया. अगले ओवर में जयदेव उनादकट ने 6 रन दिए. 36 बॉल पर 30 रन की जरूरत थी लेकिन विराट कोहली ने रौद्र रूप दिखाते हुए मैच खत्म कर दिया. 16 ओवर में उन्होंने एक छक्का और लगातार तीन चौका लगाकर मैच निपटा दिया.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP