BSF के जवान की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर बदमाश में की हत्या, पश्चिम बंगाल में तैनात था जवान
Last Updated:
BSF Jawan Murder in Meerut: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक बीएसएफ के जवान की हत्या उसके घर में घुसकर गोली मारकर कर दी गई है. जवान पश्चिम बंगाल में तैनात था औए 6 मार्च को वह अपने घर छुट्टी पर आया था. आइए जानते हैं आखिर किसने और क्यों की जवान की हत्या.

मृतक जवान की तस्वीर.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. नैन सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. वह 6 मार्च को छुट्टी पर घर आए हुए थे. घटना की सूचना पुलिस को दी. घरवालों ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी. इसे लेकर 3 दिन पहले और आज झगड़ा हुआ था.
घटना शनिवार देर शाम इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है. धनपुर गांव के रहने वाले गरीबदास के बेटे नैन सिंह सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. इस समय पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग थी. 6 मार्च को छुट्टी पर घर आए थे और 2 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर जाना था. नैन सिंह की पत्नी कोमल अपने दो बच्चों रिमी आयुष के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के फाजलपुर स्थित मायके गई थी. नैन सिंह की मां विमला अपनी बेटी अंजू के घर मेरठ में थी. पिता खेत पर गए हुए थे.
मृतक के घर पहुंची पुलिस फोर्स.
छोटा भाई प्रदीप मोदीनगर अपने काम पर था. घर में शनिवार को प्रदीप की पत्नी पिंकी और जवान नैन सिंह मौजूद थे. नैन सिंह सो रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुसा और उन्हें गोली मार दी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पड़ोसियों की सूचना पर एसएसपी अविनाश पाण्डे, इंचौली थाना पुलिस और सीओ सदर देहात सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें