आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, रायबरेली में घर के अंदर मिला युवक का शव

Share to your loved once


Last Updated:

UP Top News: अगर आप उत्तर प्रदेश की खबरों के बारे में जानने की रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको सूबे की तमाम राजनीतिक, आपराधिक व हादसों की खबरों के अपडेट मिलते रहेंगे.

LIVE: आजमगढ़ में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, रायबरेली में मिला युवक का शवZoom

फरार आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
आजमगढ़ से कानून-व्यवस्था को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 24 घंटे के भीतर पुलिस और बदमाशों के बीच दूसरी मुठभेड़ हुई. हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश की. इस दौरान तरवा थाना प्रभारी चंद्रदीप बाल-बाल बच गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान रमेश यादव के रूप में हुई है. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पूरी मुठभेड़ तरवा थाना क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP