कन्या राशि वालों का आज चमकेगा किस्मत, करियर में सफलता, व्यापार में लाभ के प्रबल योग, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 29 march 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है, धन लाभ और करियर में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं.निवेश से मुनाफा मिलेगा, रुका पैसा वापस आएगा और परिवार के साथ खुशियों भरा समय बीतेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का पूरा फल आपको मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज चेत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि है. आज के दिन मघा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. साथ ही शूल योग भी उपस्थित है. ग्रहों की इस शुभ स्थिति में चन्द्रमा आज कन्या राशि में संचार कर रहे हैं. ऐसे में आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आया है. आइए जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.आज आपका मन बेहद प्रश्नन रहने वाला है. व्यापार के दृस्टिकोण से आज लाभ का योग है.आज आप आँख मुंदकर कही निवेश कर सकते है आपको मुनाफा कर सकते है.
करियर और शिक्षा
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है.कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का पूरा फल आपको मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. वहीं पदोन्नति या प्रशंसा मिलने के भी संकेत हैं. शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है, सफलता के योग प्रबल हैं. कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी.चन्द्रमा के प्रभाव से सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन कन्या राशि जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापारी वर्ग को किसी बड़ी डील या नए अनुबंध से अच्छा मुनाफा हो सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे, हालांकि छोटे-मोटे खर्च भी सामने आ सकते हैं.खासकर व्यापारियों को बाहर या विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं. साथ ही आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना बनी हुई है.
प्रेम और पारिवारिक जीवन
लव और पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा.परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा. प्रेम जीवन में उत्साह और मधुरता बनी रहेगी. आप अपने रिश्ते को लेकर कोई सकारात्मक और साहसिक निर्णय ले सकते हैं.जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने के योग हैं, वहीं प्रेमी के साथ धार्मिक या शुभ कार्यों में शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा.
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य से अच्छा रहेगा, बस थोड़ी सावधानी जरूरी है. मौसम के कारण सर्दी, खांसी या वायरल से बचाव रखें. नियमित योग, व्यायाम और संतुलित आहार आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा.
उपाय के रूप में आज स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करे.