कोहली के विश्व कीर्तिमान से लेकर आरसीबी के फास्टेस्ट रन चेज तक… IPL 2026 के पहले ही दिन रिकॉर्ड्स का लगा अंबार

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

कोहली के विश्व कीर्तिमान से लेकर… IPL 2026 के पहले ही दिन रिकॉर्ड्स का अंबार

Last Updated:

RCB vs SRH IPL 2026 1st Match Records: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का शानदार आगाज करते हुए पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज की. डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया. आईपीएल 2026 के इस पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी. विराट कोहली ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि आरसीबी आईपीएल में सबसे तेज 200+ रन चेज करने वाली टीम बन गई है. आइए मुकाबले में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.

कोहली के विश्व कीर्तिमान से लेकर... IPL 2026 के पहले ही दिन रिकॉर्ड्स का अंबारZoom

जैकब डफी बने प्लेयर ऑफ द मैच.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के पहले ही दिन रिकॉर्ड्स की बरसात हुई. डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंद दिया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की बदौलत 201 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में विराट कोहली (नाबाद 69 रन) और देवदत्त पडिक्कल (61 रन) की जबरदस्त अर्धशतकीय पारियों से आरसीबी ने 26 गेंदे रहते जीत दर्ज कर ली. सीजन के पहले ही दिन कीर्तिमानों का अंबार लग गया. विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड से लेकर आरसीबी के ऐतिहासिक रन चेज तक कई कीर्तिमान बने. चलिए आपको बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.

कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली ने मुकाबले में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन की मैच विनिंग पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 रन का आंकड़ा छू लिया. इससे विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने आईपीएल में रन चेज करते हुए 4000 रन पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर का नाम है, जिन्होंने रन चेज करते हुए 3285 रन बनाए. रोहित शर्मा, शिखर धवन और रोबिन उथप्पा अन्य नाम हैं.

विराट कोहली रन चेज में 4000 आईपीएल रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने.

आरसीबी ने बनाया महारिकॉर्ड
इस मुकाबले में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 404 रन बनाए, जो आईपीएल के ओपनिंग डे पर हुए मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल सीजन के पहले ही दिन 200 से ज्यादा का रन चेज करने वाली पहली टीम बन गई है. आरसीबी ने आईपीएल में सबसे तेज 200+ रन चेज का रिकॉर्ड भी बना दिया. आरसीबी ने हैदराबाद से मिले लक्ष्य का पीछा सिर्फ 15.4 ओवर में ही करके जीत दर्ज की. इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था, जिन्होंने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 15.5 ओवर में 200+ रन का चेज करते हुए मुकाबला जीता था.

विराट ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
विराट ने रन चेज करते हुए आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. भारत के पूर्व कप्तान रोहित एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रन चेज करते हुए किसी एक ही मैदान पर 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं चिन्नास्वामी स्टेडियम में रन चेज करते हुए कोहली का यह 10वां 50 या उससे ज्यादा रनों का स्कोर था, जो बेंगलुरु में किसी खिलाड़ी का सबसे ज्यादा का रिकॉर्ड है.

विराट कोहली.

मलिक को छोड़ा पीछे
कोहली ने इस मुकाबले में 29 रन बनाते ही सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया. मलिक के नाम टी20 फॉर्मेट में 13571 रन दर्ज हैं. अब कोहली उनसे आगे निकल चुके हैं. विराट सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं. T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 2005 से 2022 के बीच 463 T20 मैच खेले और 14562 रन बनाए। उनके बाद इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम आता है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP