कोई मथुरा से आया, कोई 100 KM पैदल चलने को तैयार…जेवर में PM मोदी के लिए दिखी ऐसी दीवानगी
Last Updated:
Jewar Airport Public Reaction : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम देखते ही बन रहा था. ये केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं, बल्कि लोगों के उत्साह, विश्वास और जनसमर्थन का भी प्रदर्शन बन गया. कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. कोई मथुरा से आया, कोई गाजियाबाद से. हर किसी में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दीवानगी देखते ही बन रही थी. सौरभ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए दूरी मायने नहीं रखती.
ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम ने केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की शुरुआत ही नहीं की, बल्कि यह लोगों के उत्साह, विश्वास और जनसमर्थन का भी बड़ा प्रदर्शन बन गया. कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और देखने के लिए लंबी दूरी पैदल तय की. मथुरा से आए योगेंद्र सिंह ने बताया कि वे करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर कार्यक्रम में पहुंचे हैं. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनने का मौका उनके लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वे वापस भी पैदल ही जाएंगे. इसी तरह कई अन्य लोगों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो वे 100 किलोमीटर तक की दूरी भी पैदल तय करने को तैयार हैं.
खींच लाया लगाव
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला. इस दौरान स्थानीय निवासी सौरभ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए दूरी मायने नहीं रखती, बल्कि उनके विचार और काम ही लोगों को आकर्षित करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि देश के विकास में प्रधानमंत्री की भूमिका को देखते हुए लोग उनके प्रति खास लगाव महसूस करते हैं.
गाजियाबाद से आए प्रनेश गौड़ ने कार्यक्रम को बहुत शानदार बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को एक नई ऊर्जा देते हैं. उन्होंने कहा कि नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के जिलों में जिस तेजी से विकास हो रहा है, वह लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है. स्थानीय निवासी विजेंद्र पाल और विनीत कुमार ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जोरदार और यादगार बताया. उनका कहना था कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया.
देश को नई दिशा
हालांकि कार्यक्रम के बाद एक अलग तस्वीर भी सामने आई, जब कुछ लोग आयोजन स्थल से डिस्प्ले या स्टडी बोर्ड को उठाकर ले जाते नजर आए. यह दृश्य चर्चा का विषय बना, लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम का समग्र माहौल सकारात्मक और उत्साहपूर्ण ही रहा. विनीत कुमार ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत के विकास को नई दिशा मिलेगी. यह एयरपोर्ट निवेश, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें