Aaj 29 March 2026 Ka Tula Rashifal : चंद्रमा का असर, दिमाग में सिर्फ करियर और भविष्य, आज प्लानिंग का बढ़िया मौका

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 29 March 2026 : तुला राशि वालों चंद्रमा आज भी कर्क राशि यानी आपके दसवें भाव कर्म और करियर के भाव में गोचर कर रहे है. यह भाव संकेत दे रहा है कि आपका मन आज भी पूरी तरह से काम और भविष्य की योजनाओं में व्यस्त रहेगा. जानें आज क्या काम करने लायक है और किन कामों से दूरी बनाना जरूरी है.

आज का तुला राशिफल. तुला राशि वालों आज भले छुट्टी का दिन है लेकिन चंद्रमा आज भी कर्क राशि यानी आपके दसवें भाव कर्म और करियर के भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव संकेत दे रहा है कि आपका मन आज भी पूरी तरह से काम और भविष्य की योजनाओं में व्यस्त रहेगा. आप मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे और अपने करियर को लेकर गंभीर विचार करेंगे.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार की दृष्टि से आज का दिन योजनाएं बनाने के लिए बेहद अनुकूल है. यदि आप लंबे समय से किसी नए बिजनेस की शुरुआत के बारे में सोच रहे हैं तो आज उस दिशा में ठोस कदम उठाने की प्रेरणा मिल सकती है. खासकर यदि आप अपने पिता या पिता समान किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ मिलकर काम करने का विचार कर रहे हैं, तो उनकी सलाह और मार्गदर्शन से एक मजबूत योजना तैयार हो सकती है. यह सहयोग आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा

आज तुला राशि वालों का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. लेकिन घर के किसी जरूरी काम या मरम्मत पर अचानक खर्च हो सकता है जिससे बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है. फिर भी यह खर्च आवश्यक और लाभकारी रहेगा. आज आपको अपने पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य से विशेष सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

स्वास्थ्य के लिहाज से ऐसा रहने वाला है दिन
आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे. लेकिन एक महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखें कि काम और करियर की चिंताओं को घर के माहौल पर हावी न होने दें. परिवार के साथ रहते हुए भी मानसिक रूप से ऑफिस में उलझे रहना रिश्तों में दूरी पैदा कर सकता है.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP