आरसीबी को जिताने के बाद विराट कोहली ने भरी हुंकार, मैच के बाद किस खतरे का किया जिक्र?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

आरसीबी को जिताने के बाद कोहली ने भरी हुंकार, मैच के बाद किस खतरे का किया जिक्र

Last Updated:

Virat Kohli Statement: विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी को मैच जिताने के बाद कहा, ‘जब भी मैं खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं. कभी बिना तैयारी के नहीं आता. अतिरिक्त आराम से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली. अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं तो टीम के लिए योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी चाहता है.’

आरसीबी को जिताने के बाद कोहली ने भरी हुंकार, मैच के बाद किस खतरे का किया जिक्रZoom

विराट कोहली

बेंगलुरू. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में छह विकेट से जीत के दौरान 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि ब्रेक से उन्हें तरोताजा होकर वापसी करने में मदद मिली. जीत के लिए 202 रन के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी ने कोहली के नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल के 26 गेंदों में 61 रन की मदद से 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बना लिए.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है. आखिरी मैच मैंने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था, लेकिन हाल ही में वनडे सीरीज में जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली.’ अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली ने कहा, ‘मैं वो शॉट्स नहीं खेल रहा था जो आम तौर पर नहीं खेलता. मुझे पता है कि मैं लय में हूं और मैंने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है, तो प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा. हमारे पास अच्छी शुरुआत का मौका था और हमने वही किया.’

विराट कोहली.

कोहली ने किस खतरे का किया जिक्र?
सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘पिछले 15 साल से जिस तरह का शेड्यूल रहा है और जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिए तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने की थकान का खतरा रहा है. इसलिए इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली.’

उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं. कभी बिना तैयारी के नहीं आता. अतिरिक्त आराम से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली. अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं तो टीम के लिए योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी चाहता है.’ देवदत्त पडिक्कल की 26 गेंदों में 61 रन की पारी को शानदार बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं पावरप्ले में आक्रामक खेलना चाहता था, लेकिन जब मैंने उसे इस तरह खेलते देखा तो उसे ज्यादा स्ट्राइक देने की कोशिश की. उसने बेहतरीन पारी खेलकर मैच सनराइजर्स की पहुंच से बाहर कर दिया.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP