गर्मियों में आटा गूंदते समय डालें बर्फ का पानी, नहीं पड़ेगा काला, रोटियां भी बनेंगी फूली-फूली

Share to your loved once


 

arw img

Indian Kitchen Hacks: आटा हर दिन आप गूंदते होंगे, क्योंकि रोटी बनाने के लिए आटे की जरूरत होती ही है. कई बार कुछ लोग अधिक आटा गूंद लेते हैं, ताकि एक-दो दिन गूंदने की जरूरत ही ना पड़े. हालांकि, जब आप फ्रेश गूंदे हुए आटे को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं तो अगले दिन ये काला सा पड़ जाता है. आटे की ऊपर परत हल्की काली सी हो जाती है. ऐसे में इसमें से स्मेल भी आने लगती है. कुछ लोग तो इसे खराब समझकर फेंक देते हैं. ऐसा क्या करें कि ये गूंदा हुआ आटा काला ना हो? इसका आसान सा उपाय आपके किचन में ही मौजूद है. जी हां, आपको चाहिए बस बर्फ के कुछ टुकड़े. सबसे पहले तो आप आटे को किसी परात में नहीं बल्की किसी पतीले में डालें. फिर एक कप बर्फ का पानी लें. आगे क्या करना है ताकि गर्मियों में आटा फ्रेश रहे, काला न पड़े, स्मेल न आए और रोटियां भी बेहद मुलायम बने. यूट्यूब चैनल Maa, yeh kaise karun? पर दिए गए इस वीडियो में देखिए आपको किस तरह से बर्फ के पानी से आटे को गूंदना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP