विराट कोहली से छूटा कैच तो हंसने लगीं अनुष्का शर्मा, रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

विराट कोहली से छूटा कैच तो हंसने लगीं अनुष्का शर्मा, रिएक्शन हुआ वायरल

Last Updated:

Virat Kohli Dropped Catch Anushka Sharma Reaction Viral: पहली पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद को अनिकेत वर्मा ने हवा में खेल दिया. कैच लेने दौड़े विराट कोहली गेंद के नीचे तक तो पहुंच गए, लेकिन उसे लपक नहीं पाए और कैच छोड़ दिया. कोहली से कैच छूटता देख स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया, जो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विराट कोहली से छूटा कैच तो हंसने लगीं अनुष्का शर्मा, रिएक्शन हुआ वायरलZoom

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल.

नई दिल्ली. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जब विराट कोहली से फील्डिंग में कोई चूक हो जाए. आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो रेयर मौका आया, जब कोहली ने एक कैच छूट गया. कोहली ने कैच छोड़ा तो स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिएक्शन तुरंत ही सोशल मीडिया पर छा गया. अनुष्का का रिएक्शन वायरल होते ही फैंस सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स करने लगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल 2026 के इस ओपनर मुकाबले में पहली पारी के दौरान कोहली से कैच छूटा. पारी का 18वां ओवर लेकर आए भुवनेश्वर कुमार ने तीसरी गेंद पर अनिकेत वर्मा को अपने जाल में फंसाते हुए उन्हें लगभग आउट कर ही दिया था, लेकिन गेंद के नीचे पहुंचे विराट कोहली से बड़ी गलती हो गई और उन्होंने कैच ड्रॉप कर दिया. कोहली से कैच छूटता देख जब कैमरा उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर घूमा तो वह हंसती हुई नजर आईं. बस अनुष्का का यहीं रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP