साधना सरगम का 4:20 मिनट का गाना, साइकिल चलाकर अक्षय खन्ना से मिलने पहुंची हीरोइन, सावन में सादगी से किया इश्क

Share to your loved once


 

arw img

नई दिल्ली. 90 के दशक का संगीत आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है, और उसी दौर का एक बेहद खूबसूरत गाना है ‘सावन बरसे तरसे दिल’. इसमें अक्षय खन्ना और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी नजर आती है. यह गाना सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि भावनाओं, इंतजार और प्यार की गहराई को बयां करने वाला एक एहसास है.बारिश की बूंदों के बीच फिल्माया गया यह गाना अपने विजुअल्स और म्यूजिक के कारण आज भी उतना ही ताजा लगता है. इसमें सोनाली बेंद्रे और अक्षय खन्ना के बीच मासूमियत से भरा प्यार नजर आता है. आज भी ये गाना आपको आपके पहले प्यार की याद दिला सकता है. ‘सावन बरसे तरसे दिल’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी मेलोडी है, जो सीधे दिल को छूती है. गाने के बोल बारिश के मौसम में दिल की बेचैनी और मिलन की चाहत को बखूबी बयान करते हैं. यही वजह है कि यह गाना हर उस इंसान से जुड़ जाता है, जिसने कभी प्यार में इंतजार या तड़प महसूस की हो. मासूम इश्क के जज्बात को बयां करने वाले इस गाने के बोल मदरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे और इसको साधना सरगम, हरिहरण ने आवाज दी है. फिल्म ‘दहेक’ का गाना आज भी दिल छू जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP