सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें पहाड़ों की खास ‘टमाटर की झोली’, जानें आसान सीक्रेट रेसिपी

Share to your loved once


X

title=

सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें पहाड़ों की खास ‘टमाटर की झोली’, यहां देखें विधि

 

arw img

Pahari Tomato Jholi Recipe: पहाड़ों का पारंपरिक खान-पान अपनी सादगी और पौष्टिकता के लिए जाना जाता है, जिसमें ‘टमाटर की झोली’ एक विशिष्ट स्थान रखती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में तेल गरम कर बारीक कटा प्याज सुनहरा होने तक भूनें, फिर मोटे कटे लाल टमाटर और नमक डालकर उन्हें नरम होने तक पकाएं। झोली को सही गाढ़ापन देने के लिए बेसन का एक चिकना और पतला घोल तैयार करें और इसे पकते हुए टमाटरों में डालकर लगातार चलाते रहें. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. अंत में, जब मसालों की खुशबू आने लगे और तेल ऊपर दिखने लगे, तो इसे हरे धनिये से सजाकर गैस बंद कर दें. खट्टे-मीठे और तीखे स्वाद वाली यह हल्की झोली चावल या रोटी के साथ पहाड़ी जायके का असली आनंद देती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP