‘धुरंधर 2’ से पहले बिना हीरो वाली फिल्म ने छापे करोड़ों, मार्च में 3 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बारिश
Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री के मार्च का महीना बहुत ही खास रहा. बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म की वजह से यश की ‘टॉक्सिक’ को रिलीज डेट बदलनी पड़ी. इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़े स्टार की फिल्म रिलीज नहीं हुई. फिर भी मार्च भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाई तूफान का महीना साबित हुआ.
मार्च में रिलीज हुई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन हुआ है. इन कलेक्शन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की रही. ‘धुरंधर 2’ से टक्कर के बावजूद पवन कल्याण सिंह की उस्ताद भगत सिंह ने भी अच्छा कलेक्शन किया है. वहीं, इन दोनों फिल्मों से पहले ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. विवादों में घिरे होने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया. यहां हम आपको मार्च महीने बॉक्स ऑफिस पर हुई कुल कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं. (फाइल फोटो)
मार्च की सफलता का राज कई फैक्टर्स में छिपा है. सबसे बड़ा कारण स्टार पावर और कंटेंट का कॉम्बिनेशन है. रणवीर सिंह की एनर्जी, एक्शन सीक्वेंस और बड़े स्क्रीन का एक्सपीरिएंस दर्शकों को थिएटर्स खींच लाया. साथ ही, देशभक्ति, मास एंटरटेनमेंट और रिवेंज ड्रामा ने अलग-अलग सेगमेंट को कवर किया. (फाइल फोटो)
सबसे पहले बात, ‘द केरल स्टोरी 2’ के योगदान की. फरवरी के आखिरी दिन यानी 28 फरवरी को रिलीज हुई. मार्च की ओपनिंग ‘द केरल स्टोरी 2’ से ही हुई. विवादों में घिरी रही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा खासा कलेक्शन किया. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 59.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. जबकि दुनियाभर में इसने 61.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मार्च 18 को ‘धुरंधरः द रिवेंज’ का पेड प्रीव्यू शो रखा गया. इसने पेड प्रीव्यूज में ही 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. ओपनिंग डे पर तो इसने 102.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. 27 मार्च तक फिल्म ने भारत में 863.61 करोड़ रुपए कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में 1128.99 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. (फाइल फोटो)
‘धुरंधरः द रिवेंज’ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की पैन इंडिया फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ रिलीज हुई. फिल्म एक्शन और रिवेंज ड्रामा है. इसमें राशी खन्ना और श्रीलीला समेत कई कलाकार हैं. फिल्म ने भारत में अबतक 80.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. (फाइल फोटो)
‘उस्ताद भगत सिंह’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. ‘धुरंधर 2’ से टक्कर के बाद भी फिल्म को अच्छा कलेक्शन मिला है. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ ने ‘उस्ताद भगत सिंह’ को बुरी तरह से प्रभावित किया है. इसी का परिणाम है कि 10वें दिन उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन सिर्फ 30 लाख का ही रहा. (फाइल फोटो)
इस तरह मार्च में इन तीन फिल्मों से ही फिल्म इंडस्ट्री ने भारत में 987.64 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ. इसमें सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धुरंधर 2 की रही, जिसने 863.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं, इन फिल्मों ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1282.62 करोड़ रुपए का किया. (फाइल फोटो)
इस महीने का सबसे बड़ा हीरो बना ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’. रणवीर सिंह स्टारर इस एक्शन सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी. दर्शक एक्शन, रिवेंज थीम और रणवीर की मेगा स्टार पावर पर खूब फिदा हुए.