IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 की पहली टक्कर आरसीबी और सनराइजर्स के बीच, जानें पल-पल का अपडेट

Share to your loved once


Last Updated:

RCB vs RCB IPL 2026 Live Cricket Score update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज से हो रहा है. 19वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है. दोनों टीमें इस …और पढ़ें

LIVE: IPL 2026 की पहली टक्कर RCB और SRH के बीच, जानें पल-पल का अपडेट Zoom

आईपीएल 2026, आरसीबी बनाम सनराइजर्स लाइव

IPL 2026 RCB vs SRH Live Cricket Score Updates: नमस्ते, न्यूज 18 क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज से हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए आरसीबी और सनराइजर्स की टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर उतरेगी. आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन टीम है. ऐसे में सनराइजर्स के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर ओपनिंग मैच में आरसीबी की टीम से जीत से अपनी शुरुआत करनी चाहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम के 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं टॉस का समय 7 बजे का है. मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी.

IPL 2026 RCB vs SRH: कितने बजे से शुरू हो गया मैच

आईपीएल 2026 में आरसीबी और सनराइजर्स के बीच मुकाबला शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं टॉस का समय 7 बजे का है. 19वें सीजन का यह पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स के बीच

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज, यानी 28 मार्च 2026 से हो रहा है. टूर्नामेंट का ओपनर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनो टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP