Lal Masoor Dal Chilla: डोसा भूल जाएंगे, अगर एक बार बना लिया इस दाल का चीला, मिलेगा भर-भरकर प्रोटीन, गजब स्वाद

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

डोसा भूल जाएंगे, अगर एक बार बना लिया इस दाल का चीला, मिलेगा भर-भरकर प्रोटीन

Last Updated:

Masoor Daal Dosa: लाल मसूर दाल से बनने वाला यह चीला स्वाद में इतना बेहतरीन होता है कि बच्चे-बूढ़े हर किसी को पसंद आता है और बार-बार इसे खाने की डिमांड आती है. लाल मसूर हेल्थ के लिहाज से भी बेस्ट दाल है. ऐसे में जानते हैं कैसे इसका टेस्टी चीला बनाया जा सकता है.

कई लोग सुबह उठकर हेल्दी नाश्ता करना पसंद करते हैं ताकि दिन की शुरुआत अच्छी हो सके. कोई फल खाता है, तो कोई पराठा या कुछ चटपटा बनाकर जल्दी-जल्दी खाकर ऑफिस या स्कूल के लिए निकल जाता है. लेकिन अगर आप स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन और आसान रेसिपी लेकर आए हैं.

यह रेसिपी है मसूर दाल का चीला, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि बहुत ही हेल्दी भी माना जाता है. इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक्स के रूप में आसानी से बना सकते हैं. खास बात यह है कि यह जल्दी तैयार हो जाता है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती.

गृहिणी मनीष सिंह के अनुसार, मसूर दाल का चीला बनाने के लिए कुछ साधारण सामग्री की जरूरत होती है. इसमें मुख्य रूप से मसूर दाल, गाजर, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नमक और तेल या घी का इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी चीजें आमतौर पर घर में आसानी से मिल जाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले आपको जितने चीले बनाने हैं उसके अनुसार मसूर दाल लेनी है. उसके बाद मसूर दाल को अच्छे से धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा. इससे दाल अच्छी तरह फूल जाती है और उसे पीसना आसान हो जाता है. जब दाल पूरी तरह तैयार हो जाए, तब उसे छानकर ग्राइंडर में डालें.

अब ग्राइंडर में भीगी हुई मसूर दाल के साथ कुछ और भी डालना होता है जिससे चीले का स्वाद बेहतर बनता है. जैसे कि अदरक, हरी मिर्च, गाजर के टुकड़े और नमक. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे अच्छे से पीस लें, ताकि एक स्मूद बैटर तैयार हो जाए. यह बैटर न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ज्यादा गाढ़ा.

पीसने के बाद इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें. उस मिश्रण में थोड़ा सा हींग का पाउडर डालकर उसे भी अच्छी तरह से मिला लें. अब गैस पर तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालें. जब तवा अच्छी तरह गरम हो जाए, तो उस पर थोड़ा पानी छिड़कें ताकि तवा सही तापमान पर आ जाए.

अब तैयार बैटर को तवे पर डालकर चारों तरफ फैलाएं, ठीक वैसे ही जैसे आप डोसा या चीला बनाते हैं. जब एक तरफ से चीला पक जाए, तो उस पर हल्का सा घी डालकर उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छे से सेक लें. पलटने से पहले यह ना टूटे इसलिए कवर कर दें. कवर करने से यह आसानी से तवा छोड़ देता है. धीमी आंच पर ही चीले को कवर करें. 

जब दोनों तरफ से चीला सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें. आपका स्वादिष्ट मसूर दाल का चीला तैयार है. इसे आप दही, हरी चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं. यह बच्चों के टिफिन के लिए भी एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है. आप चाहें तो इसमें बहुत सारी सब्जियां भी बारीक काटकर या कद्दूकस कर डाल सकते हैं. पनीर भी ग्रेड करके ऐड कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP