जेवर एयरपोर्ट बनने में कैसे लग गए 23 साल? पीएम मोदी ने सुनाई कहानी, कहा- नोएडा आने से डरते थे नेता
Last Updated:
Jewar International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के बनने को लेकर अपने संबोधन के दौरान कहानी सुनाई. इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी बताया कि जब वह प्रधानमंत्री पहली बार पीएम बने थे और नोएडा आना चाहते थे तो लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी.
नोएडाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जेवर एयरपोर्ट के बनने की कहानी भी सुनाई और बताया कि कैसे सपा-कांग्रेस ने दो दशक तक इस काम को अटकाए रखा. पीएम मोदी ने कहा, ‘2003 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने जेवर एयरपोर्ट को मंजूरी दी थी, लेकिन सालों तक काम नहीं हुआ. 2004 से 2014 के दौरान कांग्रेस सरकार में प्रोजेक्ट फाइलों में ही दबा रहा.’ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी ने शुरुआती वर्षों में जेवर एयरपोर्ट के काम को आगे बढ़ने भी नहीं दिया था. लेकिन सूबे में एनडीए सरकार के आने के बाद ही जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी और निर्माण पूरा हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि नोएडा का यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद, इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है.
‘नेता नोएडा आने से डरते थे’
इसके अलावा सपा पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अंधविश्वास के कारण नोएडा को नजरअंदाज किया गया, नेता यहां आने से डरते थे. उन्हें भी नोएडा आने से रोका गया था, लेकिन उन्होंने जनता का आशीर्वाद लेने का फैसला किया. अब वही क्षेत्र दुनिया का स्वागत करने और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने के लिए तैयार है.’ पीएम मोदी ने अपने भाषण में किसानों का आभार जताया, जिनके सहयोग से यह प्रोजेक्ट संभव हो सका.
‘मुझे डराया गया कि नोएडा मत जाइए अभी पीएम बने हैं’
पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों, जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था. कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे. मुझे याद है यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वो उस कार्यक्रम में नहीं आए और मुझे भी लोगों ने कोशिश की कि नोएडा मत जाओ मोदी जी अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो. मैंने कहा इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगा.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें