chanakya niti for corporate employees in hindi | हर कॉपरेट कर्मचारी को पता होनी चाहिए चाणक्य की ये बातें, तभी मैनेजर के बन पाएंगे बॉस

Share to your loved once

होमफोटोधर्म

हर ऑफिस वाले को पता होनी चाहिए चाणक्य की ये बातें, तभी मैनेजर के बनेंगे बॉस

Last Updated:

Chanakya Neeti For Corporate Employee: आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान के माध्यम से कई नीतियां बनाई हैं, जो आज भी लोगों की मदद कर रही हैं. चाणक्य ने एक नीति में कॉपरेट कर्मचारी को लेकर ज्ञान की कुछ बातें बताई हैं. अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो आप ना सिर्फ ऑफिस में एक सफल व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बना पाते हैं बल्कि अपने करियर को भी आगे के लिए मजबूत करते हैं. आइए जानते हैं चाणक्य की इस नीति के बारे में…

Chanakya Neeti For Corporate Employee: चाणक्य नीति एक महत्वपूर्ण संग्रह है, जिसमें आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षा, सिद्धांत और व्यावहारिक बातें शामिल हैं. आचार्य चाणक्य एक प्राचीन भारतीय दार्शनिक, अर्थशास्त्री और राजनयिक थे. चाणक्य की यह नीति हर कॉर्पोरेट कर्मचारी के लिए बेहद उपयोगी ज्ञान साबित हो सकती है. इस नीति के माध्यम से आप ना केवल ऑफिस में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में पहचान बना सकते हैं बल्कि इन नीतियों के माध्यम से करियर को ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं और एक दिन आप खुद अपने मैनेजर के बॉस भी बन सकती है. आइए विस्तार से जानते हैं कि चाणक्य नीति के कौन-कौन से जरूरी पाठ कॉर्पोरेट दुनिया में काम करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं.

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कोई भी काम शुरू करने से पहले खुद से तीन सवाल पूछें – मैं यह क्यों कर रहा हूं, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं इसमें सफल हो पाऊंगा? जब तक इन सवालों के संतोषजनक जवाब ना मिलें, तब तक आगे ना बढ़ें.
चाणक्य नीति का यह सिद्धांत बताता है कि किसी भी कॉर्पोरेट फैसले या प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले रणनीतिक सोच और योजना बनाना जरूरी है. नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले खुद से पूछें – मैं यह क्यों कर रहा हूं? इसके परिणाम क्या होंगे? क्या मैं इसमें सफल हो पाऊंगा? इस तरीके से आपके काम का उद्देश्य साफ रहेगा, योजना बेहतर बनेगी और ऑफिस में मनचाहा परिणाम हासिल करने में मदद मिलेगी.

चाणक्य ने आगे लिखा है कि व्यक्ति को ऑफिस के मामले में बहुत ज्यादा ईमानदार होने से बचना चाहिए. क्योंकि सबसे पहले सीधे पेड़ ही काटे जाते हैं और ईमानदार लोग सबसे पहले फंसते हैं.
चाणक्य नीति का यह सिद्धांत नेतृत्व के व्यावहारिक पक्ष को उजागर करता है. इसमें बताया गया है कि कॉर्पोरेट चुनौतियों का सामना करने के लिए ईमानदारी के साथ-साथ कूटनीति और रणनीतिक सोच भी जरूरी है. ईमानदारी जरूरी है, लेकिन ऑफिस में कब और कैसे खुलकर बात करनी है, इसका ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. हर काम में सतर्कता और समझदारी जरूरी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चाणक्य कहते हैं कि सांप को हमेशा विषैला दिखना चाहिए, चाहे वह हो या न हो, उसी तरह व्यक्ति को भी विरोधी दिखना चाहिए, चाहे वह वास्तव में हो या ना हो.
इस सिद्धांत का मतलब है कि कभी-कभी खुद को असली से ज्यादा मजबूत या डरावना दिखाना फायदेमंद हो सकता है. जैसे एक निर्दोष सांप भी खतरे से बचने के लिए आक्रामकता दिखाता है, वैसे ही ऑफिस में चुनौतियों का सामना करने के लिए आपको कभी-कभी सख्त या आत्मविश्वासी दिखना पड़ सकता है. इससे आप आसानी से मुश्किलों को पार कर सकते हैं और बिना विवाद बढ़ाए अपनी स्थिति मजबूत रख सकते हैं. कई बार साथ काम करने वालों या मैनेजर के साथ ऐसी स्थिति बन जाती है, जो आपके खिलाफ हो, ऐसी स्थिति में अपना बचाव करना चाहिए.

चाणक्य कहते हैं कि दूसरों की गलतियों से सीखें… आप खुद सारी गलतियां करने के लिए काफी लंबे समय तक नहीं जी सकते!!
यह सिद्धांत कॉर्पोरेट कर्मचारियों को सलाह देता है कि वे दूसरों के अनुभवों से सीखें. दूसरों की सफलताओं और गलतियों से सीखकर आप खुद वही गलती करने से बच सकते हैं. इससे ऑफिस में लगातार सीखने और सुधारने की संस्कृति बनी रहती है. जब कंपनी के लोग हमेशा सीखते और बेहतर होते रहते हैं, तो आप धीरे-धीरे आप ऑफिस में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में पहचान बना पाते हैं, जो आपके करियर को आगे बढ़ाता है.

चाणक्य अंत में कहते हैं कि फूलों की खुशबू सिर्फ हवा की दिशा में फैलती है, लेकिन इंसान की अच्छाई हर दिशा में फैलती है.
इस सिद्धांत के अनुसार, ईमानदारी और नैतिकता से काम करना कॉर्पोरेट रिश्तों में विश्वास और सम्मान पाने के लिए जरूरी है. जब आप हमेशा सही काम करते हैं, न्यायपूर्ण रहते हैं और अपने वादे निभाते हैं, तो लोग आप पर भरोसा करने लगते हैं. यह विश्वास सहयोग और काम के लिए मजबूत आधार बनता है. अच्छी प्रतिष्ठा बनती है और लोग ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना पसंद करते हैं जिस पर भरोसा किया जा सके. लंबे समय में ईमानदारी से काम करने से सकारात्मक और टिकाऊ संबंध बनते हैं, जो आपके और आपकी कंपनी दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP