MS Dhoni News | MS Dhoni IPL 2026 | आईएपीएल 2026 | एमएस धोनी IPL 2026 के कुछ मैच से क्यों हुए बाहर, क्या है कारण, कब तक होगी वापसी?

Share to your loved once


MS Dhoni News: आईपीएल 2026 का आज यानी शनिवार से आगाज हो रहा है. आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही क्रिकेट फैन्स को झटका लगा है. यह झटका सबसे अधिक चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स के लिए है. जी हां, सीएसके फैंस के लिए बुरी खबर आई है. दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी यानी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. एमएस धोनी आईपीएल 2026 के कुछ शुरुआती मैचा नहीं खेल पाएंगे. यह जानकारी खुद उनकी फ्रेंचाइजी सीएसके ने दी है. अब सवाल है कि आखिर एमएस धोनी को क्या हुआ, कब तक वह आईपीएल का मैच खेल पाएंगे.

दरअसल, एमएस धोनी शुरुआती 2 हफ्तों तक खेलना मुश्किल होगा. फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि माही फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है. इसके चलते उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक नहीं खेलने की आशंका है. इसके साथ ही सीएसके ने धोनी के जल्द फिट होने की कामना की है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. इसके चलते उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेल पाने की आशंका है.  जल्द ठीक हो जाओ, थाला.’

शुरुआती दो हफ्ते नहीं खेलेंगे

एमएस धोनी अगर शुरुआती दो हफ्तों तक इस सीजन में नहीं खेलते हैं तो यह टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. सीएसके ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं. ये सभी ट्रॉफी धोनी की कप्तानी जीती गई हैं. वैसे भी धोनी नाम ही बहुत बड़ा है. उनके नाम से ही स्टेडियम में दर्शक खींचे चले आते हैं.

अब कौन करेगा विकेटकीपिंग

एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में शुरुआती कुछ मैचों में टीम के लिए विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी ज्यादातर सैमसन ही निभाएंगे. संजू सैमसन पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे. उन्हें सीएसके में शामिल किया गया है. यह तब हुआ जब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को दूसरी टीमों के साथ अदला-बदली किया था.

माही केवल आईपीएल खेलते हैं

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद माही सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मैच खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए. इस दौरान माही के बल्ले से 24 अर्धशतक निकले. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सर्वाधिक 248 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 4,865 रन बनाए.

आज किसके बीच मुकाबला

आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी. यह मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इसके बाद सीएसके की टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी। 11 अप्रैल को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. 14 अप्रैल को इस टीम के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP