‘ये तुझे छोड़ देगा’, मां तोड़ना चाहती थी एक्ट्रेस की शादी, बेटी को बहकाने के लिए होने वाले दामाद को बता दिया था शराबी

Share to your loved once


Last Updated:

दिग्गज एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की शादी को 38 साल हो चुके हैं, लेकिन शुरुआत में सुप्रिया की मां दीना पाठक इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं. उन्होंने पंकज की कमियां गिनाने और यहां तक कि उनके बारे में गलत बातें फैलाने की भी कोशिश की ताकि यह शादी रुक जाए. हालांकि, सुप्रिया अपने फैसले पर अडिग रहीं. वक्त बदला और पंकज कपूर ने अपनी शराफत से सास का दिल जीत लिया. आखिरकार, दीना जी ने माना कि पंकज ही उनकी बेटी के लिए सबसे सही इंसान हैं.

ख़बरें फटाफट

 मां तोड़ना चाहती थी एक्ट्रेस की शादी, होने वाले दामाद को बता दिया था शराबीZoom

सुप्रिया पाठक ने बताया पंकज कपूर के साथ अपनी शादी का किस्सा.

नई दिल्ली. सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की शादी को करीब 4 दशक होने वाले हैं, लेकिन उनकी प्रेम कहानी का आगाज काफी चुनौतीपूर्ण था. हाल ही में अपनी बेटी सना कपूर के साथ बातचीत में सुप्रिया ने खुलासा किया कि उनकी मां और मशहूर एक्ट्रेस दीना पाठक इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं. उन्हें लगता था कि पंकज उनके लिए सही इंसान नहीं हैं और यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. हालांकि, तमाम विरोध के बावजूद सुप्रिया ने अपने प्यार को चुना और आज यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक है.

सुप्रिया ने पॉडकास्ट पर पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया, ‘मेरी मां को पंकज बिल्कुल पसंद नहीं थे. उन्हें लगता था कि हमारा यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलेगा. आज हमारी शादी को 38 साल हो गए हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि अगर मां आज भी जिंदा होतीं, तो यही कहतीं कि देखना, ये तुझे एक दिन छोड़कर चला जाएगा.’ सुप्रिया ने हंसते हुए कहा कि उन्हें आज तक समझ नहीं आया कि उनकी मां को आखिर ऐसा क्यों लगता था.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP