मैं हाफ कैप्टन से बात नहीं करता …शुभमन गिल ने ईशान किशन को ऑन कैमरा किया बेइज्जत

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मैं हाफ कैप्टन से बात नहीं करता …शुभमन ने ईशान को ऑन कैमरा किया बेइज्जत

Last Updated:

भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच का रिश्ते से हर कोई वाकिफ है. अक्सर ही दोनों के मस्ती मजाक के वीडियो सामने आते रहते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें ईशान को शुभमन आधा कप्तान बोलकर चिढ़ा रहे हैं.

मैं हाफ कैप्टन से बात नहीं करता ...शुभमन ने ईशान को ऑन कैमरा किया बेइज्जतZoom

शुभमन गिल और ईशान किशन ने एक दूसरे की जमकर खींची टांग

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज शाम होने जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर हैदराबाद के अंतरिम कप्तान बनाए गए ईशान किशन का शुभमन गिल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान अपना दोस्त की जमकर टांग खींचते नजर आ रहे हैं.

ईशान किशन की एसआरएच टीम टूर्नामेंट का पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत से कुछ दिन पहले, किशन को अपने पहले प्री-सीजन कप्तानों की मीटिंग में जीटी के शुभमन गिल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया. यह दोनों खिलाड़ी अपने मैदान के बाहर की मस्ती के लिए मशहूर हैं और शूट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ मजेदार बातचीत की.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP