मस्क तहरा इत्र की मीठी खुशबू, हमेशा रखती है तरोताजा, मिलता है शांति का एहसास, गर्मी में सबसे बेहतर

Share to your loved once


Last Updated:

गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप और पसीने की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में मस्क तहरा इत्र की खुशबू लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने में मदद करती है. इस इत्र को तैयार करने में मस्क, अगर वुड जैसे खास इत्र का प्रयोग किया गया है इसकी खुशबू न केवल शरीर को तरोताजा रखती है, बल्कि मन को भी शांति और सुकून का एहसास कराती है. यही वजह है कि यह इत्र गर्मी के मौसम में लोगों की जरूरत बनता जा रहा है.

कन्नौज:  इत्र नगरी कन्नौज का मशहूर मस्क तहरा इत्र अपनी अनोखी पहचान और खासियत के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह इत्र अपनी हल्की, मीठी और सुकून देने वाली खुशबू के कारण लोगों को बेहद आकर्षित करता है. कन्नौज के इत्र कारोबारियों का कहना है कि मस्क तहरा इत्र पारंपरिक खुशबूओं का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो आधुनिक समय में भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.

गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप और पसीने की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में मस्क तहरा इत्र की खुशबू लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने में मदद करती है. इस इत्र को तैयार करने में मस्क, अगर वुड जैसे खास इत्र का प्रयोग किया गया है इसकी खुशबू न केवल शरीर को तरोताजा रखती है, बल्कि मन को भी शांति और सुकून का एहसास कराती है. यही वजह है कि यह इत्र गर्मी के मौसम में लोगों की जरूरत बनता जा रहा है.

हर उम्र के लोगों के लिए परफ्यूम

इस इत्र की एक खास बात यह भी है कि इसकी खुशबू ज्यादा तेज नहीं होती, जिससे यह हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त बन जाता है. ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और दैनिक कामकाजी लोग इसे खास तौर पर पसंद कर रहे हैं. इसकी सौम्य खुशबू दिनभर बनी रहती है, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है. गर्मियों के साथ ही कन्नौज के बाजारों में मस्क तहरा इत्र की मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में इस इत्र की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. ग्राहक इसकी लंबी टिकाऊ खुशबू और किफायती कीमत के कारण इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसके चलते स्थानीय इत्र उद्योग को भी मजबूती मिल रही है.

इत्र व्यापारी शिवा त्रिवेदी बताते है कि मस्क तहेरा इत्र की बढ़ती लोकप्रियता कन्नौज की पारंपरिक इत्र बनाने की कला को नई पहचान दिला रही है. स्थानीय कारीगरों का मानना है कि अगर इसी तरह मांग बढ़ती रही, तो यह उद्योग और अधिक लोगों को रोजगार देने में सक्षम होगा, साथ ही, कन्नौज की खुशबू देश-विदेश में और अधिक फैल सकेगी. इस तरह मस्क तहरा इत्र न केवल गर्मियों में लोगों को ताजगी और सुकून दे रहा है, बल्कि कन्नौज के इत्र उद्योग को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP