यूपी का जेवर भारत का ‘जेवर’ बनकर उभरा, आज PM करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन

Share to your loved once


Jewar Airport Inauguration LIVE: लंबे समय से जिसका इंतजार था अब वो घड़ी आ गई है. आज जेवर नया इतिहास रचने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह यानी आज साढ़े 11 बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे. साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (रखरखाव और संचालन) सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे. इसके बाद, यहां पीएम की जनसभा होगी. इसके लिए तीन बड़े पंडाल लगाए गए हैं. जनसभा में दो लाख लोगों के आने की संभावना है. इस कार्यक्रम से जुड़ी सारी जानकारी आपको न्यूज18 के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी…

नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन लाइव: ऐसे मेट्रो से पहुंचे जेवर एयरपोर्ट

How to reach Jewar Airport by Metro: जेवर एयरपोर्ट के लिए फिलहाल कोई सीधी मेट्रो लाइन नहीं है. इसलिए अगर आप मेट्रो के जरिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बॉटेनिकल गार्डन या नोएडा सेक्टर 35 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर एयरपोर्ट तक के लिए इलेक्ट्रिक बस का सफर करना होगा.

Jewar Airport Inauguration: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कितने बजे है?

Jewar Airport Inauguration Time: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन सुबह 11:30 बजे होगा और 12 बजे पीएम मोदी अपना भाषण देंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी 11 बजे उद्घाटन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे.

Jewar Airport Inauguration LIVE: युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे… सीएम योगी

नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन लाइव: सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से कहा कि ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है. जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है. यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे, संभावनाएं साकार होंगी और भविष्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा. इस युगांतरकारी परियोजना को धरातल प्रदान करने वाले हमारे किसान भाइयों को विशेष बधाई, आपके समर्पण से ही यह विकास संभव हुआ है. 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.

Noida Jewar Airport Inauguration LIVE: मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी से मिलेगा बड़ा फायदा

यह एयरपोर्ट देश का एक अत्याधुनिक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब होगा, जहां सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय ट्रांजिट सिस्टम का सहज एकीकरण किया गया है.
इससे यात्रियों और कार्गो परिवहन दोनों के लिए समय और लागत में भारी कमी आएगी.

Jewar Airport Inauguration LIVE: 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी क्षमता

फेज-1 में एयरपोर्ट के विकास में कंसेशनायर द्वारा 6,876 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण पर 4,406 करोड़ रुपये व्यय किए हैं. इस तरह फेज-1 की कुल लागत लगभग 11,282 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें 12 मिलियन (1.2 करोड़) पैसेंजर प्रति वर्ष की प्रारंभिक क्षमता विकसित की गई है.

नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन लाइव: प्रदेश का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत सरकार से मई 2018 में सैद्धान्तिक मंजूरी मिली थी. यह परियोजना चार चरणों में विकसित की जा रही है, जिस पर कुल 29,560 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. एयरपोर्ट को आधुनिक, डिजिटल और ऊर्जा दक्ष तकनीकों के साथ विकसित किया जा रहा है. पीएम मोदी द्वारा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किए जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा.

Noida Jewar Airport Inauguration LIVE: उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को देगी नई दिशा

देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण लोकार्पण के लिए तैयार है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके फेज-1 का लोकार्पण करने के साथ ही एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे और मेंटिनेंस, रिपेयर एवं ओवरहालिंग (एमआरओ) सुविधा का शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे, जिनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ी है. यह परियोजना न केवल यूपी, एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी.

Jewar Airport Inauguration LIVE: क्या कुछ है खासियत?

पहले चरण में 11, 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
11 सिक्यॉरिटी कंट्रोल लेन बनाई गई है. इनमें नौ डोमेस्टिक और दो इंटरनेशनल है.
138000 वर्ग मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग का है एरिया.
38 मीटर ऊंचा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर है. यह आठ मंजिला है.
28 एयरक्राफ्ट स्टैंड बनाए गए हैं.
40 साल तक एयरपोर्ट का संचालन करेगी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी.
3900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है. 60 मीटर रखी गई है चौड़ाई.
80% क्षमता पूरी होने दूसरा रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग बनेगी.
25 पार्किंग एप्रेन बनेंगे. अभी 9 संचालित किए जाएंगे.

नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन लाइव: पीएम मोदी कितने बजे पहुंचेंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे. दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे. समारोह में यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के मंत्री राम मोहन नायडू शामिल होंगे.

सीएम योगी थोड़ी देर में पहुंच जाएंगे एयरपोर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ साढ़े 8 बजे तक नोएडा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे. उसके बाद वह तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP