28 मार्च को चंद्रमा का कर्क राशि में प्रभाव, आज जन्म लेने वाले बच्चे होंगे बेहद खास, जानें भविष्य
Last Updated:
Astrology: अयोध्या में 28 मार्च को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ग्रह-नक्षत्र की स्थिति अत्यंत शुभ है. ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार सुबह तक पुष्य नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे धन, सम्मान और सफलता प्राप्त करेंगे. दोपहर बाद अश्लेषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे बुद्धिमान, निर्णय क्षमता वाले और नेतृत्व गुण सम्पन्न होंगे. कर्क राशि के अनुसार नामकरण करने से ग्रहों का शुभ प्रभाव बढ़ेगा और भविष्य में उन्नति के मार्ग खुलेंगे.
अयोध्या:- हर व्यक्ति के जीवन में ग्रह नक्षत्र की स्थिति का शुभ और अशुभ प्रभाव रहता है. अशुभ प्रभाव से बचने के लिए लोग अपनी राशि नक्षत्र के अनुसार ज्योतिषीय परामर्श के हिसाब से उपाय भी करते हैं. तो दूसरी तरफ प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में जो बदलाव होता है उसका प्रभाव भी जन्म से लेकर मृत्यु तक देखा जाता है. ऐसी स्थिति में आज 28 मार्च है और आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. किस क्षेत्र में आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चे उन्नति करेंगे. किस अक्षर से नामकरण करना शुभ रहेगा तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.
ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 28 मार्च का दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. शनिवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अत्यंत अनुकूल है और दिन का आरंभ कर्क राशि से हो रहा है. पूरे दिन चंद्रमा कर्क राशि में स्थित रहेगा, जिससे इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर विशेष सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार दोपहर 2:45 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा.
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि पुष्य नक्षत्र को वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ और फलदायी नक्षत्र माना गया है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर विशेष रूप से भगवान शनि देव की कृपा बनी रहती है. ऐसे लोग जीवन में धन, संपत्ति और सम्मान प्राप्त करने वाले होते हैं. इनके व्यक्तित्व में आकर्षण होता है, ये सुंदर, सुयोग्य और व्यवहार कुशल माने जाते हैं. साथ ही देवी कृपा से इन्हें अचानक धन लाभ के योग भी बनते हैं. जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जातक सफलता प्राप्त करते हैं और परिवार के लिए भी सौभाग्य लेकर आते हैं.
उन्होंने बताया कि दोपहर बाद अश्लेषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव भी विशेष प्रभाव वाला होगा. शाम के समय जन्म लेने वाले बच्चे अध्ययन में तेज, बुद्धिमान और निर्णय क्षमता वाले हो सकते हैं. ऐसे लोग आगे चलकर अपने जीवन में ऐतिहासिक कार्य करने वाले साबित हो सकते हैं. शिक्षा, प्रशासन, शोध और नेतृत्व के क्षेत्र में इनके बेहतर प्रदर्शन के संकेत मिलते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार 28 मार्च को जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण कर्क राशि के अनुसार करना अत्यंत शुभ रहेगा. कर्क राशि से संबंधित अक्षरों से नाम रखने पर ग्रहों का शुभ प्रभाव और अधिक मजबूत होता है.इससे बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और भविष्य में उन्नति के मार्ग खुलते हैं.
पंडित कल्कि राम ने बताया कि शनिवार, पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि का यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और शुभ फल देने वाला है. ऐसे में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों के भविष्य को लेकर परिवारों में उत्साह देखा जा सकता है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें