अप्रैल में बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, देवघर के ज्योतिषी से जानें सब

Share to your loved once


देवघरः देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल के अनुसार ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र में परिवर्तन करते रहते हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है. जब भी बुध अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन, सोचने की क्षमता और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ता है. वर्तमान समय में बुध कुम्भ राशि में विराजमान हैं, लेकिन अप्रैल महीने की शुरुआत में यह अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. कब करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, किन राशियों के ऊपर पड़ेगा सकरात्मक प्रभाव, आइये जानते हैं देवघर के ज्योतिषी से…

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य:
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि एक अप्रैल को बुध पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन साधारण नहीं माना जाता, क्योंकि नक्षत्र परिवर्तन व्यक्ति के जीवन में सूक्ष्म लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव लाता है. इस दौरान लोगों के निर्णय लेने की क्षमता, बातचीत का तरीका और कार्य करने की गति में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. कुछ लोगों को अचानक नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ को अपने कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

तीन राशियों की चमकेगी किस्मत:
बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी साबित होने वाला है. इन राशियों में मेष, कर्क और तुला शामिल हैं. इन तीनों राशियों के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जिससे वे अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे.

राशियों पर ये होगा असर:
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह बदलाव करियर और बिजनेस के लिहाज से बेहद शुभ रहने वाला है. इस समय आपको नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर नौकरी या व्यापार में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी मिल सकता है. यदि आप किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होगी.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है. इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और घर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मानसिक रूप से भी आप पहले से ज्यादा संतुलित महसूस करेंगे. हालांकि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा, तभी आप इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठा पाएंगे.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों और सामाजिक जीवन में सुधार लेकर आएगा. परिवार और दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपसी समझ बेहतर बनेगी. यदि किसी से मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है. कार्यक्षेत्र में भी आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. यह समय आपकी वाणी और व्यवहार को निखारने वाला रहेगा, जिससे आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP