गर्मियों में ठंडक का डबल डोज, घर पर बनाएं टेस्टी मॉकटेल, हर सिप में मिलेगा जबरदस्त रिफ्रेशमेंट

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

फाइव स्टार स्टाइल मॉकटेल अब घर पर, हर घूंट देगा ठंडक और टेस्ट, जानिए रेसिपी

Last Updated:

गर्मियों में कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग पीने का मन करता है. ऐसे में मॉकटेल एक बेहतरीन विकल्प है, जो बिना शराब के भी होटल जैसा स्वाद देता है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह हेल्दी होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होता है.

मॉकटेल ऐसा ड्रिंक है जिसमें शराब नहीं होती है, लेकिन इसका टेस्ट और लुक बिल्कुल होटल वाले ड्रिंक जैसा होता है. गर्मियों में यह सबसे बढ़िया ऑप्शन माना जाता है. नींबू, पुदीना, फल और सोडा से बनने वाला यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ठंडक देता है. अगर आप मेहमानों को कुछ खास पिलाना चाहते हैं, तो मॉकटेल एकदम परफेक्ट चॉइस है.

घर पर वर्जिन मोजितो बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती, बस नींबू, पुदीना, चीनी, काला नमक, बर्फ और सोडा चाहिए. अगर चाहें तो पेपरमिंट फ्लेवर भी डाल सकते हैं. ये सारी चीजें आसानी से किचन में मिल जाती हैं. खास बात यह है कि कम खर्च में आप होटल जैसा शानदार ड्रिंक तैयार कर सकते हैं.

इसको बनाने के लिए पहले एक गिलास में नींबू के टुकड़े और पुदीना डालकर हल्का क्रश कर लें. अब इसमें चीनी, काला नमक और बर्फ डालें. ऊपर से सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें. बस आपका ठंडा-ठंडा वर्जिन मोजितो तैयार है. इसे नींबू स्लाइस और पुदीना से सजाएं, जिससे यह देखने में भी शानदार लगे और पीने में भी मजेदार लगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो तरबूज मॉकटेल जरूर बनाएं. इसके लिए नींबू, पुदीना, चीनी, काला नमक, बारीक कटा तरबूज और सोडा चाहिए. तरबूज इस ड्रिंक को और ज्यादा जूसी और रिफ्रेशिंग बना देता है. यह ड्रिंक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है.

तरबूज मॉकटेल बनाने के लिए गिलास में नींबू, पुदीना और तरबूज डालकर अच्छे से क्रश करें. अब इसमें चीनी, काला नमक और बर्फ डालें. ऊपर से सोडा डालकर मिक्स करें. यह ड्रिंक मिनटों में तैयार हो जाता है. इसका मीठा और हल्का खट्टा स्वाद गर्मी में बहुत राहत देता है और बार-बार पीने का मन करता है.

अगर आप चाहते हैं कि आपका मॉकटेल बिल्कुल होटल जैसा लगे, तो गार्निशिंग पर ध्यान दें. गिलास में नींबू स्लाइस, पुदीना और बर्फ को अच्छे से सेट करें. चाहें तो रंगीन स्ट्रॉ और फ्रूट पीस भी डाल सकते हैं. इससे ड्रिंक का लुक और भी आकर्षक हो जाता है और मेहमान भी खुश हो जाते हैं.

मॉकटेल सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले फल और पुदीना शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. नींबू विटामिन C देता है और गर्मी में थकान दूर करता है. अगर आप बाहर के कोल्ड ड्रिंक से बचना चाहते हैं, तो मॉकटेल एक हेल्दी ऑप्शन है.

घर आए मेहमानों को अगर कुछ अलग पिलाना है तो मॉकटेल जरूर बनाएं. यह जल्दी बन जाता है और हर किसी को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं होता. एक बार जो इसे पी लेगा, वह जरूर तारीफ करेगा. तो इस गर्मी में मॉकटेल बनाकर सबको खुश कर दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP