कन्या राशि वालों का बेचैनी भरा रहेगा आज का दिन, समय नहीं दे रहा साथ, जीवनसाथी से भी हो सकता है विवाद

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 28 march 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक उलझनों और बेचैनी भरा रह सकता है. आज आपके माता या पिता की सेहत खराब हो सकती है जिसको लेकर मन काफी चिंतित रह सकता है. यहां तक की अस्पताल कभी चक्कर काटना आज पड़ सकता है. ज्यादा तनाव आज बिल्कुल भी ना लें.

परमजीत/देवघर: कन्या राशि वालों के मन में आज असंतोष और बेचैनी रह सकती है. किसी भी काम में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा. आज आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा. पूर्व में की गई कुछ गलतियों का अहसास आपके दिल-दिमाग पर फिर से छा सकता है. इस वजह से मन आत्मग्लानि से भर उठेगा. आप पक्के इरादों के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं इसलिए खुद से ही आपको संभलना होगा. कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए कार्य कुछ खास सफल नहीं हो पाएंगे इसलिए बेहतर है कि समय को अनुकूल करने का प्रयास करें. बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास तो नहीं कहा जाएगा लेकिन, लाभ सामान्य बना रहेगा. कन्या राशि वालों के आज के दिन के दिन के बारे में देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी ने जानकारी दी है.

सोच विचार से किया गया कार्य ही आपको दिलाएगा सफलता
ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि आज आप जो भी कार्य करेंगे एकदम सोच विचार कर ही करें. बिना सोचे कोई भी काम करने से आपको हानि हो सकती है. अगर सोच विचार कर कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें आपको सफलता भी हासिल हो सकती है. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है. आप अपना काम किसी और के भरोसे बिल्कुल ना छोड़ें. इससे आपको परेशानी हो सकती है.

व्यापार में नहीं आएगी कोई आंच
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपका व्यापार यथावत रहने वाला है. जैसे अभी तक व्यापार चल रहा था उसी तरह चलता रहेगा. अगर मुनाफे का योग बनेगा भी तो दोपहर के बाद क्योंकि दोपहर के बाद से आपका आज का अच्छा समय शुरू हो सकता है. आज के दिन किसी को भी धन उधार बिल्कुल ना दें. इससे आपका पैसा फंस सकता है. निवेश भी सोच समझकर करें.

अपने वाणी और व्यवहार पर रखें नियंत्रण
आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है. आज अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में भाई-बहन या पिता से वाद विवाद हो सकता है. जब भी कुछ बोलें तो सोच समझ कर ही बोलें नहीं तो परिवार के कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं.

माता-पिता की सेहत हो सकती है खराब
आज आपके माता या पिता की सेहत खराब हो सकती है जिसको लेकर मन काफी चिंतित रह सकता है. यहां तक की अस्पताल कभी चक्कर काटना आज पड़ सकता है. ज्यादा तनाव आज बिल्कुल भी ना लें.

उपाय
ऐसे तो आज ग्रहण नक्षत्र की शुभ दृष्टि आपके ऊपर नहीं पड़ रही है लेकिन, समय को शुभ बनाने के लिए आज भगवान गणेश की पूजा आराधना करें और गणेश अथर्व का पाठ पढ़ें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP