कौन थी वो खूबसूरत महिला…जिसके सामने शर्मसार होने से बाल बाल बचे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

कौन थी वो खूबसूरत महिला…जिसके सामने शर्मसार होने से बचे पीसीबी चीफ नकवी

Last Updated:

Mohsin Naqvi narrowly escapes fall: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन को 69 रनों से करारी शिकस्त दी. फखर जमां की तूफानी फिफ्टी की मदद से लाहौर ने 199 रनों का विशाल स्कोर बनाया.जवाब में हैदराबाद की टीम महज 130 रनों पर सिमट गई. मैच के दौरान पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी स्टेडियम में तार से उलझकर गिरने से बाल-बाल बचे.

कौन थी वो खूबसूरत महिला...जिसके सामने शर्मसार होने से बचे पीसीबी चीफ नकवी Zoom

गिरने से बाल बाल बचे मोहसिन नकवी.

नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग के पहले ही मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स ने सीजन के ओपनिंग मैच में हैदराबाद किंग्समैन को 69 रनों के भारी अंतर से शिकस्त देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. हालांकि, मैच के दौरान मैदान के बाहर भी एक ऐसी घटना हुई जिसने सबका ध्यान खींचा. मुकाबले के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए. स्टेडियम में एंट्री के दौरान उनका पैर एक तार में उलझ गया और वे लड़खड़ा गए. गनीमत रही कि उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया और गिरने से बच गए. उस समय उनके साथ पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी मौजूद थीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

मैच की बात करें तो लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लाहौर की इस पारी के हीरो रहे स्टार बल्लेबाज फखर जमां. जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़कर हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत ही टीम 200 के करीब पहुंचने में सफल रही. 200 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समैन की टीम दबाव झेलने में पूरी तरह नाकाम रही. लाहौर के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया. हैदराबाद की पूरी टीम 20 ओवरों में महज 130 रन बनाकर सिमट गई.

गिरने से बाल बाल बचे मोहसिन नकवी.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP