अर्जुन रामपाल का इलाज करने पहुंचा डॉक्टर, ‘धुरंधर 2’ में मिल गया रोल, रणवीर सिंह संग 1 सीन से हुए पॉपुलर

Share to your loved once


Last Updated:

लुधियाना के डॉ. सनी अशोक की किस्मत उस वक्त चमक गई, जब वे ‘धुरंधर 2’ के सेट पर घायल अर्जुन रामपाल का इलाज करने पहुंचे. सिर्फ एक फोटो की गुजारिश करने पर रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें फिल्म में डॉक्टर का ही रोल दे दिया. खास बात यह है कि डॉ. सनी के पिता दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के दोस्त थे, जिससे उनका फिल्मी जुड़ाव पुराना है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं.

ख़बरें फटाफट

अर्जुन रामपाल का इलाज करने पहुंचा डॉक्टर, 'धुरंधर 2' में मिल गया रोलZoom

डॉक्टर का धर्मेंद्र से खास कनेक्शन है.

नई दिल्ली: किस्मत कब चमक जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. लुधियाना के डॉ. सनी अशोक को ही लीजिए. वे ‘धुरंधर’ के सेट पर घायल अर्जुन रामपाल का इलाज करने गए थे और जब लौटे तो फिल्म में छोटा सा रोल निभाकर. डॉ. सनी को ‘धुरंधर 2’ के सेट पर तब बुलाया गया, जब एक फाइट सीन के दौरान एक्टर अर्जुन रामपाल के सिर में चोट लग गई थी. डॉक्टर साहब वहां इलाज करने पहुंचे थे, लेकिन वहां के माहौल और उनकी सादगी ने कुछ ऐसा जादू चलाया कि उन्हें सीधे सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल गया. डॉक्टर जो सिर्फ एक मरीज को देखने गया था, वह अचानक बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्पाई थ्रिलर का हिस्सा बन गया.

डॉ. सनी अशोक ने बताया कि जब वे अर्जुन रामपाल का चेकअप कर रहे थे, तब माहौल थोड़ा तनाव भरा था क्योंकि सबको डर था कि कहीं चोट गंभीर न हो. इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. अशोक बोले, ‘सेट पर पैनिक जैसे हालात थे, क्योंकि लग रहा था कि अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराना होगा और उनका स्कैन करना पड़ेगा. हालांकि, चोट गंभीर नहीं थी. मैंने उनके रिफ्लैक्सेस चैक किए. सब खुश थे कि वे सही हैं.’ लेकिन जब सब ठीक हो गया, तो डॉ. सनी ने रणवीर सिंह से सिर्फ एक फोटो खिंचवाने की गुजारिश की. इस पर रणवीर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में उनके कंधे पर हाथ रखा और मजाक में कहा, ‘भाई सिर्फ फोटो क्यों? आपको तो हम फिल्म में लेंगे!’ सबको लगा यह हंसी-मजाक है, लेकिन निर्देशक आदित्य धर को यह आइडिया पसंद आ गया. उन्होंने तुरंत एक सीन तैयार किया जहां घायल रणवीर सिंह को प्लेन से उतरते वक्त मेडिकल मदद की जरूरत थी और डॉ. सनी को उसमें डॉक्टर का ही रोल दे दिया.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP