आरसीबी के बिकते ही विराट कोहली से बंद कमरे में बातचीत, नए मालिकों के दिमाग में क्या चल रहा?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

RCB के बिकते ही कोहली से बंद कमरे में बातचीत, नए मालिकों के दिमाग में क्या?

Last Updated:

rcb new owners wants to have talk with virat kohli: पिछले 18 सीजनों से विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पहचान का सबसे अहम हिस्सा रहे हैं. फ्रेंचाइजी के नए सह-मालिक सत्यन गजवानी भी इस बात को पूरी तरह स्वीकार करते हैं. गजवानी का कहना है कि जैसे ही नए मालिक इस डील पर साइन कर देंगे तो उनकी योजना पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ विस्तृत चर्चा करने की है.

RCB के बिकते ही कोहली से बंद कमरे में बातचीत, नए मालिकों के दिमाग में क्या?Zoom

विराट कोहली के साथ बातचीत करना चाहते हैं आरसीबी के नए मालिक.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को नए मालिक मिल चुके हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर का बोल्ट ग्रुप और अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन की BXPE के कंसोर्टियम ने आरसीबी फ्रेंचाइजी को रिकॉर्ड 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर (16,700 करोड़ रुपये) में खरीदा. इस कंसोर्टियम ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से आरसीबी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी.इसी के साथ आरसीबी आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है. हालांकि, यह डील आईपीएल 2026 के बाद से प्रभावी होगी. टीम ने नए मालिक आर्यमान बिरला, जबकि सह-मालिक सत्यन गजवानी होंगे. इस डील को लेकर टीम के नए सह-मालिक सत्यन गजवानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वह विराट कोहली के साथ टीम को लेकर आगे की रणनीति पर बातचीत करेंगे.

नए मालिकों के कमान संभालने के बाद गजवानी टीम के सह-मालिक की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने इस डील पर चर्चा की कि क्या उनकी बोली टीम की असली वैल्यू के मुकाबले बहुत कम या फायदेमंद रही. उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे चार अलग-अलग कंपनियां इस बड़ी डील को पूरा करने के लिए एक साथ आईं. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने विराट कोहली के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात करने के लिए कहा. गजवानी ने बताया कि उनका मकसद कोहली से बाचतीत कर यह समझाना है कि वह कैसे साथ मिलकर टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं.

विराट कोहली के साथ बातचीत करना चाहते हैं आरसीबी के नए मालिक.

टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के चेयरमैन गजवानी ने कहा, ‘विराट एक महान खिलाड़ी हैं और उनके साथ पार्टनरशिप करना हमारे लिए गर्व की बात है.’ उन्होंने कहा, ‘सौदा पूरा होने के बाद, हम विराट और उनकी टीम के साथ करीब से बातचीत करेंगे ताकि उनके लक्ष्यों को समझा जा सके. हमारा मकसद साथ मिलकर काम करना है ताकि इससे जुड़े हर व्यक्ति को बड़ी कामयाबी मिल सके.’ गजवानी के इस बयान से यह पता चलता है कि आरसीबी के नए मालिक विराट कोहली के अनुभव और सुझावों को सबसे ज्यादा अहमियत देना चाहते हैं ताकि टीम को अगले स्तर पर ले जाया जा सके.

क्या 2 अरब डॉलर से कम की कीमत एक ‘सस्ता सौदा’ है?
गजवानी का मानना है कि कीमत हमेशा नजरिए पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा, ‘यह एक मजबूत टीम के लिए एक मजबूत कीमत है. इस डील से खरीदने वाले और बेचने वाले, दोनों ही खुश हैं.’ उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि टीम 1.78 अरब डॉलर में खरीदी गई है. गजवानी ने खुलासा किया कि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को खरीदने पर भी विचार कर रही थी. उन्होंने कहा, ‘हमने दोनों टीमों को करीब से देखा. दोनों की अपनी खूबियां और कमियां थीं, लेकिन अंत में हम आरसीबी के साथ जुड़कर बहुत खुश हैं.’ गजवानी ने आईपीएल को इतना बड़ा ब्रांड बनाने के लिए बीसीसीआई को श्रेय दिया. उन्होंने कहा, ‘आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में अभी और बढ़ने की बहुत गुंजाइश है. चाहे वह मीडिया राइट्स हों या फैंस के साथ जुड़ने के नए तरीके. उन्होंने कहा कि यह बीसीसीआई की मेहनत का ही नतीजा है कि आज आईपीएल दुनिया की सबसे पसंदीदा लीगों में से एक है.

क्या बदलेगा टीम का नाम?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी गजवानी ने स्थिति साफ कर दी. बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम मूल रूप से UB Group के एक शराब ब्रांड पर रखा गया था. जब Diageo ने इस टीम को खरीदा, तो उन्होंने भी इस नाम को जारी रखा. अब जब नए मालिक आ रहे हैं, तो सवाल है कि क्या नाम बदला जाएगा? गजवानी ने संकेत दिया है कि टीम का नाम बदलने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने इसकी मुख्य वजह ब्रांड की मजबूती को बताया है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP