मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा घर पर कैसे बनाएं? जानिए झटपट बनने वाली हल्की, टेस्टी और पेट भरने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी

Share to your loved once


Batata Poha Recipe: सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो जल्दी बन जाए, पेट भी भर दे और स्वाद भी शानदार हो. हर रोज वही पराठा या ब्रेड खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो अब कुछ नया ट्राई करने का समय है. ऐसे में मुंबई का फेमस बटाटा पोहा एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. ये रेसिपी खास इसलिए है क्योंकि इसमें कम मसाले लगते हैं, फिर भी इसका स्वाद लाजवाब होता है. बटाटा पोहा ना सिर्फ हल्का होता है बल्कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. आलू और पोहा का कॉम्बिनेशन इसे और भी मजेदार बना देता है.  मुंबई की गलियों में सुबह-सुबह मिलने वाला ये पोहा लोगों की पहली पसंद होता है, क्योंकि ये जल्दी तैयार हो जाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है.

अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाले नाश्ते से करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.

बटाटा पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-1 कप पोहा
-2 आलू
-1 प्याज
-आधा चम्मच जीरा
-आधा चम्मच राई
-10-12 करी पत्ता
-नमक स्वाद अनुसार
-2 चम्मच तेल
-आधा चम्मच चीनी
-हरा धनिया

बटाटा पोहा बनाने का आसान तरीका
पहला स्टेप
सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें. इसे 2–3 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि ये नरम हो जाए.

दूसरा स्टेप
अब आलू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और प्याज को बारीक काट लें.

तीसरा स्टेप
एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई और जीरा डालें. जैसे ही ये चटकने लगें, करी पत्ता डाल दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

चौथा स्टेप
अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें. इसके बाद कटे हुए आलू डालकर 4–5 मिनट तक पकाएं जब तक आलू नरम न हो जाएं.

पांचवा स्टेप
अब नमक और चीनी डालें और हल्का मिक्स करें. इसके बाद भीगा हुआ पोहा डालें और अच्छे से मिला लें.

छठा स्टेप
इसे 2–3 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.

सातवां स्टेप
ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें. चाहें तो नींबू का रस और सेव डालकर सर्व करें.

क्यों खास है मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा?
बटाटा पोहा की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी है. इसमें ज्यादा मसाले नहीं होते, फिर भी इसका स्वाद शानदार लगता है. यह हल्का होता है, इसलिए पचाने में आसान रहता है. साथ ही इसमें आलू होने से पेट जल्दी भर जाता है. अगर आप हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट चॉइस है. मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा एक आसान, हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता है जो कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. कम मसालों में बनने वाली यह रेसिपी सुबह के लिए परफेक्ट है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP