हेजलवुड बाहर, तो कौन संभालेगा कमान? आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव, इस कीवी गेंदबाज की हो सकती है एंट्री

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

हेजलवुड बाहर, तो कौन संभालेगा कमान? आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव

Last Updated:

RCB Probable Playing XI: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी खिताबी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले इस मैच में सबकी नजरें विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार पर होंगी. हालांकि, जोश हेज़लवुड की फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय है, लेकिन जितेश शर्मा, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार जैसे धुरंधरों की मौजूदगी से आरसीबी की प्लेइंग इलेवन बेहद संतुलित और खतरनाक नजर आ रही है.

हेजलवुड बाहर, तो कौन संभालेगा कमान? आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलावZoom

कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी खिताब का बचाव करने उतर रही है.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल का उद्घाटन मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. पिछले साल अपना पहला खिताब जीतने के बाद आरसीबी इस बार और भी ज्यादा आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी.हालांकि, टूर्नामेंट के पहले ही मैच में टीम के सामने गेंदबाजी संयोजन को लेकर कुछ बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. आरसीबी के लिए सबसे बड़ी मुश्किल उनके मुख्य तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड की फिटनेस है. हेज़लवुड अभी पूरी तरह से मैच फिट नहीं हैं और उनके गेंदबाजी अभ्यास में कमी देखी गई है.हालांकि टीम ने कीवी गेंदबाज जैकब डफी को साइन किया है, लेकिन वर्ल्ड कप में उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला. जिससे उनके लय में होने पर सवालिया निशान है. ऐसे में आरसीबी अपनी बल्लेबाजी की गहराई पर भरोसा कर सकती है.

आरसीबी का इस बार का बल्लेबाजी क्रम टूर्नामेंट के सबसे शक्तिशाली आक्रमणों में से एक नजर आ रहा है. टीम के पास विराट कोहली जैसा दिग्गज ओपनर है, तो मध्यक्रम में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक ‘पावर-हिटर्स’ मौजूद हैं. कप्तान रजत पाटीदार नंबर 3 पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि विकेटकीपर जितेश शर्मा फिनिशर की भूमिका में दिख सकते हैं. बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए टीम में इंग्लैंड के फिल साल्ट और जैकब बेथेल को भी शामिल किया जा सकता है, जो विदेशी स्लॉट को भरेंगे.

कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी खिताब का बचाव करने उतर रही है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की संभावित प्लेइंग XI (Probable XI): सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम को रोकने और चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री का फायदा उठाने के लिए आरसीबी इस संतुलित एकादश के साथ उतर सकती है. फिल साल्ट (ओपनर), विराट कोहली (ओपनर), रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बेथेल 5. वेंकटेश अय्यर 6, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड 8, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर (Impact Sub): सुयश शर्मा (स्पिनर)

भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या पर होगा दारोमदार
अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के आने से आरसीबी की नई गेंद से गेंदबाजी मजबूत हुई है. उनके साथ क्रुणाल पांड्या और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा बीच के ओवरों में रनों की गति पर अंकुश लगाने का काम करेंगे. वेंकटेश अय्यर और रोमारियो शेफर्ड ऑलराउंडर के तौर पर टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प प्रदान करेंगे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP