SDM Story| SDM Divya ojha| UPPSC Toppers Story: एक साथ टॉप की PCS परीक्षा, साथ-साथ बने SDM, शादी के बाद क्यों मच गया बवाल?
Last Updated:
SDM Story, UPPSC PCS Toppers Story: ये कहानी है यूपी के दो युवा पीसीएस अधिकारियों की.प्यार से शुरू हुई ये कहानी अब तकरार में बदल गई है. बात इतनी बिगड़ गई है कि मामला थाने तक पहुंच गया है.महिला अधिकारी के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर दहेज उत्पीड़न तक के आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं ये दोनों अधिकारी कौन हैं और ये एसडीएम कब बने थे?

UPPSC, SDM Divya ojha, SDM Anupam Mishra, PCS Exam 2022, UPPSC Toppers Story: यूपीपीएससी टॉपर्स की कहानी.
SDM Story, UPPSC PCS Toppers Story: यूपी के दो पीसीएस अधिकारी इन दिनों सुर्खियों में हैं. शादी के कुछ साल बाद ही इनका मामला थाने पहुंच गया है.दोनों ने 2017 की उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC की पीसीएस परीक्षा में टॉप किया था.एक साथ SDM बने,शादी की और अब चंदौली में तैनात होने के बावजूद एक-दूसरे से 15 किलोमीटर दूर रहकर भी मिलते नहीं हैं. आखिर क्या हुआ कि SDM दिव्या ओझा और SDM अनुपम मिश्रा के बीच इतनी बड़ी दरार आ गई?
दोनों UPPSC PCS टॉपर, एक साथ SDM बने
2017 की UPPSC परीक्षा का रिजल्ट 2019 में आया. प्रयागराज के एलडीए कॉलोनी में रहने वाले अनुपम मिश्रा ने इस परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की. वे मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक (B.Tech) हैं वहीं प्रतापगढ़ की रहने वाली दिव्या ओझा ने 2017 की यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी.दोनों की पहली पोस्टिंग प्रयागराज में हुई. यहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. दिव्या राजनीतिक परिवार से हैं.उनके चाचा पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा हैं. अनुपम साधारण परिवार से आते हैं. परिवारवालों की सहमति से 19 अक्टूबर 2020 को सगाई हुई और 1 दिसंबर 2020 को दोनों की शादी हो गई.
शादी के बाद रिश्तों में बढ़ीं दूरियां
करीब 3 साल पहले दिव्या ओझा की पोस्टिंग चंदौली में हो गई. कुछ महीने बाद अनुपम मिश्रा की भी तैनाती चंदौली में हुई. अनुपम सकलडीहा तहसील में SDM बने, जबकि दिव्या चकिया तहसील में SDM रहीं. शुरुआत में दोनों के घर के बीच 40 किलोमीटर की दूरी थी.करीब डेढ़ साल पहले अनुपम को पीडीडीयू नगर तहसील में SDM बना दिया गया और दिव्या को सदर तहसील में तैनाती मिल गई. अब दोनों के घर की दूरी घटकर सिर्फ 15 किलोमीटर रह गई. अनुपम का सरकारी घर नियमताबाद गांव के पास है जबकि दिव्या चंदौली नगर पंचायत क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में रहती हैं. दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई. वे एक-दूसरे के घर नहीं आते-जाते. जिले की सरकारी बैठकों में दोनों शामिल तो होते हैं, लेकिन एक-दूसरे से दूरी बनाकर अलग-अलग बैठते हैं.
17 मार्च को थाने पहुंचा विवाद
शादी के करीब 5 साल बाद 17 मार्च 2026 को दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा प्रतापगढ़ थाने पहुंचे. उन्होंने अपने दामाद अनुपम मिश्रा,उनके पिता प्रमोद मिश्रा, मां शशि मिश्रा और दो बहनों पूजा पांडे व प्रीति पांडे के खिलाफ दहेज,मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज कराया.
पिता के आरोप क्या हैं?
– शादी से पहले ही दामाद पक्ष ने 20 करोड़ तक की दहेज की मांग की बाद में इसे घटाकर 1 करोड़ कैश, लग्जरी होटल में शादी और महंगी गाड़ी की मांग रखी.
– झूठ बोलकर शादी की गई.अनुपम जन्मजात नपुंसक हैं.
– जब दिव्या इस पर सवाल उठाती थी तो गाली-गलौज और मारपीट होती थी.
– शादी में 28 लाख कैश,40 लाख के गहने और 7 लाख का घरेलू सामान दिया गया फिर भी प्रताड़ना जारी रही.
– 7 दिसंबर 2025 की रात पति और सास ने मिलकर जानलेवा हमला किया.सिर,हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं.
– अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया गया.
– तलाक की बात करने पर 20 साल तक तलाक न देने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई.
अनुपम की मां भी थाने पहुंचीं
21 मार्च को अनुपम मिश्रा की मां शशि मिश्रा चंदौली के अलीनगर थाने पहुंचीं. वे कई वकीलों के साथ आई थीं और बहू दिव्या ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती थीं लेकिन बाद में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और लौट गईं.दिव्या पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा की भतीजी हैं. शिवाकांत ओझा ने कहा कि वे शादी में शामिल हुए थे.दामाद से बातचीत भी होती है, लेकिन यह परिवार का निजी मामला है. इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहना उचित नहीं होगा. इस तरह यूपीपीएससी पीसीएस के टॉपर रहे ये दोनों एसडीएम का विवाद चर्चा का विषय बन गया है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें