ब्रेस्ट कैंसर होने के बाद अकेले पड़ गई थी एक्ट्रेस, शारीरिक-मानसिक रूप से हुईं दुखी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Last Updated:
राजश्री देशपांडे ने अपने ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोसिस और उसके बाद की इमोशनल यात्रा पर एक बेहद पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं और भावुक नोट लिखा है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि कैंसर हो गया है, तब उनके साथ कोई भी नहीं था. वह बुरी तरह से टूट गई थीं. वह शारीरिक और मानसिक रूप से दुखी हो गई थीं.

राजश्री देशपांडे ने कैंसर से जंग लड़ने पर इमोशनल जर्नी शेयर की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. ‘एंग्री इंडियन गॉडेस्सेस’, ‘मंटो’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी फिल्मों-सीरीज में काम करने वाली एक्ट्रेस राजश्री पांडे हाल में सर्जरी करवाई है. उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है. राजश्री ने 4 मार्च को सोशल मीडिया पर अपनी डायग्नोसिस के बारे में एक भावुक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने 27 मार्च को अपने ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोसिस और उसके बाद की जर्नी पर एक बेहद इमोशनल नोट लिखा. उन्होंने याद किया कि अस्पताल में डायग्नोसिस के बारे में पता चलने के बाद वह ‘अकेले ही टूट गई थीं’.
राजश्री देशपांडे ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी कठिन जर्नी की झलक देखने को मिल रही है. वह अस्पताल के बेड पर हैं. उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने अपनी कमजोरी, ताकत और उस शांत जिजीविषा के बारे में बात की जो आगे बढ़ने के लिए जरूरी होती है. उन्होंने अपनी लड़ाई और उस प्यार के बारे में ईमानदारी से बताया जो उन्हें लगातार सहारा देता है.
राजश्री देशपांडे ने लिखा, “जब मुझे पहली बार अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला, तो मुझे आज भी याद है कि मैं अस्पताल में हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट सेंटर के बाहर अकेले ही टूट गई थी. नहीं, मैं मजबूत नहीं रह पाई. मेरे पास कोई ताकत नहीं थी. आज तक, जब लोग मुझसे पूछते हैं कि ये तुम्हें कैसे हो गया… तुम तो इतनी फिट हो, वगैरह वगैरह… सच कहूं तो मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है.”
View this post on Instagram