पड़ोसियों के यहां लगी आग, पर भारत में फ्यूल सप्लाई फुल! LPG उत्पादन में 40% का तगड़ा उछाल; टॉप 5 अपडेट्स
Last Updated:
पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में भारत की ऊर्जा और नागरिक सुरक्षा पर जोर दिया गया. सुजाता शर्मा ने एलपीजी उत्पादन में 40% बढ़ोतरी और स्थिर पेट्रोल कीमतों की जानकारी दी. वहीं विदेश मंत्रालय ने वैश्विक मंच पर भारत की कूटनीतिक सक्रियता और खाड़ी में जहाजों की सुरक्षा की पुष्टि की है.

भारत में तेल की कोई किल्लत नहीं: सरकार. (Photo : PTI)
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. पेट्रोलियम मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने साफ किया कि देश में एलपीजी का घरेलू उत्पादन 40% तक बढ़ गया है. मंत्रालय के अनुसार अगले दो महीनों के लिए क्रूड ऑयल की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है. सुजाता शर्मा ने बताया कि पड़ोसी देशों में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन भारत में हालात स्थिर हैं. सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर कीमतों को नियंत्रण में रखा है. इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिए 30 हजार छोटे सिलेंडर भी जारी किए गए हैं.
‘खाड़ी देशों क्या भारतीय नागरिक और जहाज सुरक्षित हैं’
शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बंदरगाहों की सुरक्षा पर अहम जानकारी दी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय जहाज और उनमें सवार नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं. सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर नजर बनाए हुए है. दूसरी ओर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने फ्रांस में हुई उच्च स्तरीय बैठकों का जिक्र किया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जी7 देशों के साथ बैठक में यूएनएससी सुधारों पर जोर दिया. भारत ने स्पष्ट किया है कि वैश्विक संकटों के बीच वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा.
About the Author
दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें