केले की खेती से किसान कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा यह काम, सरकार भी दे रही मदद

Share to your loved once


होमताजा खबरकृषि

केले की खेती से किसान कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा यह काम

Last Updated:

Agriculture News: आजमगढ़ के किसानों को केले की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जा रही है. एमआईडीएच योजना और नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के तहत किसान प्रति हेक्टेयर ₹70 हजार तक की सहायता प्राप्त कर सकते हैं. 1 हेक्टेयर में लगभग 3086 पौधे लगाए जा सकते हैं. सही देखभाल और कीट प्रबंधन के साथ किसान प्रति हेक्टेयर 7 से 8 लाख रुपए तक कमा सकते हैं. आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन, बैंक पासबुक, खतौनी और मोबाइल नंबर आवश्यक हैं.

आजमगढ़. खेती किसानी को बढ़ावा देने और किसानों को तरह-तरह की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है इसमें किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें विभिन्न प्रकार के फसलों के उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है इसी के अंतर्गत हॉर्टिकल्चर विभाग की तरफ से किसानों को केले के उत्पादन के लिए मदद उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें उन्हें बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेती में तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ आर्थिक मदद भी दी जा रही है.

इतने रुपए की मिलेगी सब्सिडी

जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़ हरिशंकर राम ने बताया कि केले के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से केले की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है इसके अंतर्गत इच्छुक किसान जो केले की खेती करना चाहते हैं वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. एमआईडीएच योजना, नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के अंतर्गत उद्यान विभाग की तरफ से किसान प्रति हेक्टेयर केले की खेती के लिए ₹70 हजार तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं. 1 हेक्टेयर में केले की खेती के लिए विभाग की तरफ से मूल ऐस्टीमेटेड कॉस्ट तकरीबन 1.75 लाख तैं की गई है, जिसकी मदद से वह अपने खेत में अधिकतम 3086 पौधे लगा सकते हैं.

प्रति हेक्टेयर 7 से 8 लाख तक की कमाई

इस योजना के अंतर्गत किसानों को यह आर्थिक सहायता दो किस्तों में उपलब्ध कराई जाती है. उद्यान अधिकारी ने बताया की रोपाई के दौरान प्रथम इंस्टॉलमेंट के रूप में किसानों को 42000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, सही देखरेख और पौधों के बेहतर विकास के बाद शेष धनराशि 28000 रुपए किसानों को दी जाती है. उन्होंने बताया कि यह खेती किसानों के लिए जबरदस्त मुनाफे का सौदा हो सकती है सही तरह से देख रहे और अच्छी तरह से कीट प्रबंधन करते हुए प्रति हेक्टेयर से किसान 7 से 8 लाख रुपए तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए विभाग में भी संपर्क कर सकते हैं योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसान के पास आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक खतौनी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP