‘संविधान के खिलाफ नहीं किया’, सोनाक्षी-जहीर इकबाल की शादी के डेढ़ साल बाद शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन
Last Updated:
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 2 साल होने वाले हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर से बेटी की शादी पर प्रतिक्रिया दी है. न्यूज18 से बात करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया गैर-कानूनी नहीं है. संविधान के खिलाफ नहीं है. वह चट्टान की तरह अपनी बेटी और दामाद के साथ खड़े हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा को शादी के लिए सपोर्ट किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aslisona)
मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जून 2024 को शादी की. दोनों की शादी को लेकर खूब हंगामा हुआ. अफवाहें उड़ीं कि शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी की मुस्लिम संग शादी से खुश नहीं हैं. वह शादी की रस्मों में पार्टिसिपेट करते नहीं दिखे. हालांकि, बाद में यह सब अफवाहें ही साबित हुईं. सोनाक्षी ने वीडियो शेयर किया, तो उसमें लोगों शत्रुघ्न सिन्हा दिखाई दिए. सोनाक्षी के साथ खुशियां शेयर करते और आशीर्वाद देते हुए दिखे. अब शत्रुघ्न ने न्यूज18 से बातचीत में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर प्रतिक्रिया दी है.
शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, “जी, हम बहुत खुश हैं. सोनाक्षी की जो शादी हुई है, मेड फोर ईच अदर लगते हैं दोनों. जहीर उनके पति हैं. सबसे जरूरी और बड़ी बात यह है कि हमने जो कुछ भी किया है वो गैर-कानूनी नहीं है. संविधान के खिलाफ नहीं किया है. बच्चे जवान है. बच्चे एडल्ट है. अगर वो खुश हैं. मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी. हमें बच्चों का साथ देना चाहिए. मैं खुले दिल से चट्टान की तरह उनके साथ हूं.”
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के तुरंत बाद, शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर वे अपनी बेटी और उसके फैसलों का समर्थन नहीं करेंगे तो कौन करेगा? शत्रुघ्न सिन्हा ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा था, “यह शादी का मामला है… दूसरी बात, अगर बच्चों ने शादी की है तो यह न तो गैरकानूनी है और न ही असंवैधानिक.”
View this post on Instagram